किन्नर संजना सिंह ने मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाते ही रच दिया इतिहास
Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश में किन्नर के सरकारी नौकरी लगने का मामला सामने आया है। संजना सिंह नाम की किन्नर को मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव की निजी सहायक के तौर पर नियुक्त किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के इतिहास में ट्रांसजेंडर को सरकारी नौकरी मिलने का यह पहला मामला है। सरकारी पीए के रूप में कार्यभार संभालने के बाद किन्नर संजना सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
ये भी पढ़ें: राजस्थान की इस 'लेडी सिंघम' से कांपते हैं यातायात नियम तोड़ने वाले हाथ, देखें VIDEO
उसने कहा कि सामाजिक कल्याण विभाग की पहल सराहनीय है। इससे मुझे समाज की मुख्य धारा में आने का अवसर मिला है, जो मेरे लिए गर्व की बात की है। ऐसे सुनहरे अवसर हमारी बिरादरी के अन्य लोगों को भी मिले तो वो समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications