भ्रष्टाचार की अम्मा, घटिया राजनीति की जन्मदाता है कांग्रेस, MP में वापसी कर रही BJP: केशव प्रसाद मौर्य

भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने उन्हें काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता चुनाव आते ही चुनावी रामभक्त और चुनावी हिंदू बन रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से दलित, आदिवासी, पिछड़ा और गरीबों की विरोधी पार्टी रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की दादी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पिता जी राजीव गांधी ने संसद में मंडल आयोग की रिपोर्ट का खड़े होकर विरोध किया था। कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी वर्ग के कुछ कोई कार्य नहीं किया।

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की अम्मा, घटिया राजनीति की जन्मदाता है। गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी अमीरों को ही बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ओबीसी आयोग का गठन कर उसे संवैधानिक दर्जा दिया है। यह बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भोपाल स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

Keshav Prasad Maurya: Congress is the mother of bad politics, BJP is making a comeback in MP

कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज मैं उत्तर प्रदेश से यहां आया हूं और आज मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई मुख्मयंत्री लाड़ली बहना योजना की धनराशि भी प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक बहनों के खाते में पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रति लाड़ली बहना 1250 रूपए बैंक खाते में भेज रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण के लिए 30 लाख करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से सरकार लोगों के बैंक खाते में पहुंचा चुकी है। जब राजीव गांधी जी की केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तब उन्होंने संसद में खड़े होकर के यह कहा था कि अगर हम दिल्ली से एक रुपए भेजते हैं, लेकिन गरीबों के पास तक सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है।

छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि 2014 में लोकसभा का चुनाव जीतकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री। मोदी जी अति पिछडे़ वर्ग से आते हैं। मोदी ही अगुवाई में मैं 2016 में उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना और वहां जनवरी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार विजय मिली और 403 सीटों में से 325 सीटें भाजपा ने जीतीं।

Keshav Prasad Maurya: Congress is the mother of bad politics, BJP is making a comeback in MP

मध्यप्रदेश में वर्षों से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं, इसके पहले उमा भारती और स्व. बाबूलाल गौर जी मुख्यमंत्री रहे। तीनों ही पिछड़ा वर्ग से आते हैं। कांग्रेस पार्टी पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। कांगेस पिछड़ा ही नहीं गरीब, दलित, आदिवासियों की भी विरोधी पार्टी है। श्री मौर्य ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता पाने जा रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीतकर वहां भी सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार ने एक नहीं अनेक बार सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

कांग्रेस नेता मंदिर जा रहे यह भाजपा की वैचारिक विजय है

मौर्य ने कहा कि आज कल कांग्रेस पार्टी पिछड़ा चालीसा पढ़ रही है। जब-जब चुनाव आता है, कांगेस पार्टी और उसके नेता पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासियों के लिए बातें करने लगे हैं। चुनाव से पहले यह चुनावी राम भक्त बनते हैं, चुनावी शिव भक्त बनते हैं। 2014 से पहले कांग्रेस का कोई नेता कभी किसी मंदिर में शीश झुकाने नहीं जाता, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कांग्रेस नेता माथे पर टीका भी लगाने लगे हैं, मंदिर भी जाने लगे हैं, यह बीजेपी की वैचारिक विजय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+