CM शिवराज को अपशब्द कहने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, करणी सेना ने कहा- हमारा कार्यकर्ता नहीं

सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों की पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है पुलिस ने हरियाणा के ओकेंद्र राणा को शुक्रवार को उसके घर पर पहुंचकर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि जंबूरी मैदान में भी 8 जनवरी को शुरू हुए करणी सेना परिवार को समर्थन देने भोपाल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि यहां शिवराज के खिलाफ अपशब्द कहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज किया था।

CM शिवराज को अपशब्द कहने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

इधर करणी सेना के पदाधिकारियों ने ओकेंद्र को अपना कार्यकर्ता मानने से इनकार कर दिया है। करणी सेना परिवार के संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला ने कहा कि सीएम को अपशब्द कहने वाला ओकेंद्र राणा का हमारे संगठन से कोई लेना देना नहीं है। वे करणी सेना परिवार का ना ही कोई पदाधिकारी है। वह आंदोलन में क्यों शामिल होने आया, यह तो वही बता सकता है।

बता दे पिपलानी पुलिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारे लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में करणी सेना के दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया था। दरअसल कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो महात्मा गांधी चौराहे से जंबूरी मैदान के बीच बनाया गया था। वीडियो बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है अब पुलिस वीडियो के आधार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले करणी सेना के अज्ञात कार्यकर्ताओं की पहचान का प्रयास कर रही है। पहचान होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सीएम शिवराज को गाली देना अशोभनीय निंदनीय : धाकड़ किरार समाज

विदिशा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में किरार धाकड़ समाज ने जिला मुख्यालय पहुंचकर SP को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिन पहले करणी सेना द्वारा आयोजित आंदोलन में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अनुचित भाषा का प्रयोग कर और गंदी गंदी गालियों द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान की छवि को खराब करना और संपूर्ण मध्यप्रदेश के किरार समाज ही नहीं, पूरी ओबीसी समाज के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का कार्य किया गया है। ऐसे लोगों की जितनी भी निंदा की जाए कम है। हमने इनके खिलाफ आज एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+