ग्वालियर पहुंचे कन्हैया कुमार का सिंधिया पर करारा हमला, बोले- देश आजाद हो चुका अब नहीं कोई सामंतवाद
ग्वालियर पहुंचे युवा नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने यहां ग्वालियर के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा हमला किया है उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हो चुका है अब ना तो सामंतवाद है और ना कोई महाराज है अब जनता का राज है और जनता शासन कर रही है भाजपा पहले महाराज पर तंज कसती थी और अब वही महाराज उनके साथ है तो भाजपा जवाब दे।
कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और युवा नेता कन्हैया कुमार ग्वालियर पहुंचे और यहां ग्वालियर के हजीरा इंटक मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहा है और चुनाव कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की जनता लड़ रही है और यह चुनाव मध्य प्रदेश की जनता और भारतीय जनता पार्टी के बीच है और जिसमें जनता का कॉन्ग्रेस को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और हम ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहे हैं, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

अब देश में कहीं नहीं है किसी का गढ़
भाजपा नेताओं द्वारा ग्वालियर चंबल संभाग को सिंधिया का गढ़ बताए जाने पर कन्हैया ने कहा कि अब कोई किसी का गढ़ नहीं है भारत एक है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर भारतीय को जाने का आने का और अपनी बात कहने का पूरा हक है कोई सामंतवाद नहीं है ना कोई किसी का गढ़ है देश 1947 में आजाद हो चुका है और अब हर भारतीय को अपनी पूरी बात कहने का हक है भारत में संविधान का राज है और जनता का राज है,
अमित शाह द्वारा सिंधिया को श्रीमंत कहने पर ली चुटकी
एक रोज पूर्व ग्वालियर पहुंचे अमित शाह द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया को श्रीमंत कहकर संबोधित किए जाने पर उन्होंने कहा कि इससे जुड़ा सवाल तो भारतीय जनता पार्टी से पूछा जाना चाहिए था जो कभी महाराज कहने पर ऐतराज जताते थे और अब महाराज उनके साथ है तो इसका जवाब तो भाजपा के नेताओं को ही देना चाहिए.
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की आम सभा
कन्हैया कुमार यहां ग्वालियर 15 विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा के समर्थन में चुनावी आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे और हजीरा के इंटक मैदान पर उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications