MP Congress News : कमलनाथ ने पुलिस अधीक्षकों को दी चेतावनी, कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस दर्ज ना करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज ना करें। कमलनाथ मेरे सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर कहां है कि पूरे

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज ना करें। कमलनाथ मेरे सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर कहां है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करके उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में कांग्रेस के नेताओं का उत्पीड़न करना पूरी तरह से अनैतिक और असंवैधानिक है। उन्होंने पत्र में पुलिस अधीक्षक को से आग्रह किया कि किसी भी स्थिति में सरकार के दबाव में आकर गैरकानूनी तरीके से किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता के खिलाफ कार्रवाई ना करें। उन्होंने पत्र में चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी असंवैधानिक काम करता है या झूठा मुकदमा दर्ज करेगा तो उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी न्यायालय में शिकायत करेगी या ने जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने की कलेक्टर से जमकर बहस

कांग्रेस नेताओं ने की कलेक्टर से जमकर बहस

दरअसल रतलाम में आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला पर गुरुवार को खाद लूटने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने की कलेक्टर से जमकर बहस हो गई थी। ज्ञापन लेने बाहर नहीं आने पर विधायकों ने कलेक्टर को सरकार का गुलाम, बदतमीज बताते हुए विधानसभा में देख लेने की बात कह डाली थी।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कि कलेक्टर का जनप्रतिनिधियों से बात करने का तरीका ठीक नहीं है। इसलिए आप उनसे विधानसभा में बातचीत की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया

इसके बाद पुलिस ने आलोट विपणन संघ के गोदाम से खाद लूटने के मामले में कांग्रेस नेता व अभिभाषक योगेंद्र जादौन को शुक्रवार को हिरासत में लिया। इसके बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया। विधायक चावला को आरोपित बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया।

कांग्रेस विधायक मनोज चावला, योगेंद्र सिंह जादौन के खिलाि लूट का मामला दर्ज

कांग्रेस विधायक मनोज चावला, योगेंद्र सिंह जादौन के खिलाि लूट का मामला दर्ज

बता दे 10 नवंबर को आलोट में सर्वर डाउन होने से दोपहर तक कुछ किसानों को खाद मिला था। शेष किसान खाद के इंतजार में लाइन लगाकर खड़े हुए थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन व अन्य साथियों ने केंद्र पर पहुंचकर पावती रखकर किसानों को खाद देने की बात कही। लेकिन विधायक और केंद्र प्रभारी व कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। बाद में विधायक ने गोदाम का शटर उठाकर किसानों से खाद लेने के लिए कहा था। जिसके बाद कई किसान गोदाम से खाद की बोरी उठाकर ले जाने लगे। कर्मचारियों ने किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन केसा नहीं माने। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर खाद की 28 बोरियां कम पाई गई। जिसके बाद गोदाम संचालक की रिपोर्ट पर कांग्रेस विधायक मनोज चावला, योगेंद्र सिंह जादौन व अन्य को आरोपी बनाया गया। उनके खिलाफ धारा 353, 332 व 392 में शासकीय कार्य में बाधा डालने व लूट का मामला दर्ज किया गया था।

शिवराज ने खाद को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

शिवराज ने खाद को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों को संदेश देते हुए कहा कि मेरे प्रिय किसान भाइयों-बहनों, प्रदेश में खाद की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। हमारे पास पर्याप्त खाद है और मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूं कि हम इसकी कोई कमी नहीं आने देंगे। इसलिए आप बिल्कुल चिंता न करें।कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं,ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+