पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- मंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला बचाने के लिए मैंने अपनी सरकार में किया था ये काम
पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया,बल्कि अपने मंत्रियों के विरोध के बावजूद उनका बंगला खाली नहीं कराया, बल्कि मेरे बेटे नकुल नाथ के नाम पर बंगला अलॉट कराकर सिंह को रहने दिया।
रविवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान पर कहा कि मैं अभी उनकी पोल खोल दूं ? भूपेंद्र सिंह का घर तक मैंने नहीं लिया उनका घर सुरक्षित रखने के लिए मैंने उसे नकुल के नाम पर कर दिया संबंधी मेरे पीछे पड़े थे कि यह घर चाहिए वह घर उनके पास रहे इसलिए मैंने उसे नकुल नाथ के नाम पकर दिया। उन्होंने रिक्वेस्ट की थी कि मेरा बेटा यहां पड़ रहा है घर मेरे पास रहने दीजिए मैंने नकुल नाथ के नाम पर करा कर खाली नहीं कराया था। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे पढ़ रहे हैं अभी यहां से मत हटाई है मैंने सोचा यह मानवता की बात है बच्चे पढ़ रहे हैं मैंने उनके ऊपर कोई एहसान नहीं किया था। उनकी मां भी गलत नहीं थी सही बात उन्होंने बताई तो क्योंकि मेरे अपने लोग जो प्रेशराइज कर रहे थे, उनसे सुरक्षित रहे इसलिए उसे नकुल के नाम कर दिया।
Recommended Video

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने के लगाए आरोप
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायकों सांसदों व पूर्व मंत्री सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र खुरई सहित प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बैठक होने से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे मामलों को लेकर जांच के लिए न्यायिक आयोग या विधानसभा की कमेटी गठित करने की मांग की।
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया पलटवार
भोपाल के नीलबड़ में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुन लो रे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता "मामा" गुंडों को नहीं छोड़ेगा। दरअसल सीएम शिवराज कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में उन्होंने गुंडों से अब तक 21000 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कराई है।












Click it and Unblock the Notifications