Kamal Nath: ‘मैंने कभी नहीं कहा कि चुनाव नहीं लड़ूंगा’ हम प्रायोजित दुष्प्रचार का जबाब देंगे
एमपी में कमलनाथ के चुनाव न लड़ने की ख़बरों पर खुद कमलनाथ ने सफाई दी। शिवपुरी में बोले कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह प्रायोजित दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिसका समय आने पर वह जबाब देंगे।

Kamal Nath: MP कांग्रेस में मची सियासी खींचतान में कमलनाथ के चुनाव न लड़ने के मुद्दे पर खुद 'कमलनाथ' ने सफाई दी। शिवपुरी में बोले कि उन्होंने 'कभी नहीं कहा कि चुनाव नहीं लड़ूंगा..'। प्रायोजित दुष्प्रचार हो रहा है, जिसका वक्त आने पर जबाब दिया जाएगा। आपको बता दें कि एक दिन पहले नाथ के चुनाव न लड़ने की जब ख़बरें निकली, तो थोड़ी देर बाद पार्टी ने उसका खंडन भी किया था। वहीं सीएम फेस को लेकर भी बयानों की झड़ी लगी हुई हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के खेमे में कभी कुर्सी की किच-किच तो कभी चुनाव लड़ने, न लड़ने पर बहस कोई नई बात नहीं है। वैसा ही मौसम इस चुनावी साल के शुरू में भी बनता नजर आ रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ को भी इस बात का शायद आभास नहीं होगा कि लंच पर बुलाए गए मीडिया के सामने उनके बयान अलग तरह का धमाका कर देंगे। हुआ भी वही, जिससे अक्सर नेता बचने की कोशिश करते है। चुनाव न लड़ने के सवाल पर आए भूचाल फिर पार्टी की तरफ के खंडन के बाद कमलनाथ को अपने मुद्दे पर खुद सफाई देना पड़ गया।
शिवपुरी पहुंचे कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि चुनाव नहीं लड़ेंगे। स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने अपनी उस सौंसर विधानसभा का जिक्र किया था, जिस गांव से वह आते है। चुनाव कहां से लड़ना है, यह मैं तय करूंगा। यह बात कही थी। कमलनाथ बोले कि उनकी बात को गलत रूप में प्रस्तुत की गई। जो प्रायोजित दुष्प्रचार का हिस्सा है। इसका वह वक्त आने पर जबाब देंगे। सीएम फेस को लेकर चल रही बयानबाजी पर भी बोले और कहा कि ऐसे नारा लगाने वालों को वह रोक नहीं सकते है। उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के तंज की भी सियासी गलियारे में चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications