भोपाल की मोती मस्जिद के गुंबद से कलश हुआ चोरी, वजन ज्यादा होने की वजह से पूरा नहीं ले जा सके चोर
भोपाल की मोती मस्जिद से चोरों ने सोने का कलश चुरा लिया। कलश करीब 7 फीट बड़ा है बताया जा रहा है कि कलश का वजन इतना ज्यादा है कि चोर इसको अपने साथ पूरा नहीं ले जा पाए। Talaiya police station is investigating
भोपाल, 6 अक्टूबर। राजधानी की बहुचर्चित मस्जिद से सोने का कलश चोरी हो गया। बुधवार गुरुवार की रात को भोपाल की मोती मस्जिद से चोरों ने सोने का कलश चुरा लिया। कलश करीब 7 फीट बड़ा है बताया जा रहा है कि कलश का वजन इतना ज्यादा है कि चोर इसको अपने साथ पूरा नहीं ले जा पाए। वे कलश का ऊपरी हिस्सा ही ले जा सके। यह घटना उस वक्त हुई जब चौकीदार रात में सो गए थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

तलैया थाने की पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने सुबह करीब 10:00 बजे मस्जिद की गुंबद से सोने के कलश चोरी होने की सूचना दी थी इसके बाद आरिफ मसूद फैंस क्लब के अध्यक्ष अब्दुल नफीस ने तलैया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मस्जिद के सचिव ओकाफ तिर्मीजी ने बताया कि मस्जिद की गुंबद पर लगा कलश पूरी तरह सोने का नहीं था, बल्कि तांबे से बने हुए कलश पर सोने की मोटी परत चढ़ाई गई है।
घटना का अब तक कोई सुराग नहीं
मस्जिद में लगे गुंबद पर कलश चोरी करने के लिए चोर दीवार के सहारे मस्जिद के अंदर आए। हालांकि मस्जिद में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद नहीं हुए। इसका मतलब चोर मस्जिद के बारे में बहुत अच्छे तरीके से जानते थे। चोरी की सूचना फैलने के बाद मस्जिद पर मुस्लिम समाज से जुड़े कई नेता जमा हो गए। पूर्व पार्षद रईस बैग, आरिफ मसूद फैंस क्लब के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।
हालांकि कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि कलश चोरी नहीं हुआ बल्कि हवा में गिर गया होगा। अगर कोई चोरी करने आता है तो सीसीटीवी में रिकॉर्ड जरूर होता है।












Click it and Unblock the Notifications