MP News: भाजपा ने धाकड़ लीडर्स के साथ सजाई फील्डिंग, एमपी के कैलाश विजयवर्गीय फिर से बने राष्ट्रीय महामंत्री
Kailash Vijayvargiya News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने नई टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय को फिर से राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व दिया गया है। नई कार्यकारिणी में बीएल संतोष को पुनः संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
कैलाश विजयवर्गीय के अलावा मध्य प्रदेश से ओम प्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव एवं सौदान सिंह को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इधर मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया है।

पुरानी सूची के बहुमत से नाम रिपीट किए गए हैं जिन तीन नए नामों को शामिल किया गया। उनमें राधा मोहन अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री, संजय बंदी राष्ट्रीय महामंत्री और अनिल एंटोनी राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। संजय बंदी से पहले तेलंगना प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी को कांग्रेस छोड़ने का पुरस्कार दिया गया है।
जेपी नड्डा की कार्यकारिणी में 5 महिलाओं को भी प्रमुखता से स्थान मिलाएं में वसुंधरा राजे सिंधिया, सरोज पांडे, रेखा वर्मा, डीके अरूणा, लता उसेंडी प्रमुख रूप से शामिल है। भाई आदिवासी महिलाओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है पूरी कार्यकारिणी में एकमात्र कैलाश विजयवर्गीय ऐसे नेता है जो हैट्रिक के साथ पुनर वापसी करने में कामयाब रहे है।
शाह और नड्डा दोनों के खास है विजयवर्गीय
बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की यह हैप्पी हैट्रिक मानी जा रही है। यानी लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश इंदौर से एक लोटे ऐसे नेता हैं, जिन्हें यह जवाबदारी निरंतर मिली है। इसके पहले वे अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के दौरान उनकी टीम में भी राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। शाह की टीम में काम करने के दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। और वहां भाजपा की सीटें बढ़ाने में वे कामयाब रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications