विधायक दल की बैठक से पहले कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज की मुलाकात, जानिए क्या है मायने
MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। कल राजधानी भोपाल में होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले इंदौर-1 से नवनिर्वाचित विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय राजधानी में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकत करने पहुंचे। जहां दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही है।
कैलाश और शिवराज के मिलने के क्या है मायने
विधायक दल की बैठक से पहले कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल, भाजपा में सीएम पद को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी चर्चाओं में चल रहा है। इस बीच कैलाश का अचानक से सीएम शिवराज से मिलना और बधाई देने के कई तरह के मायने निकाले जा रहे है।

माना जा रहा है कि ज्यादातर विधायक सीएम शिवराज को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, ऐसे में अगर मालवा से भी सीएम शिवराज को समर्थन मिलता है, तो उनका पांचवीं बार सीएम बनना तय है। इसलिए हो सकता है कैलाश विजयवर्गी सीएम शिवराज से इसी सिलसिले में मुलाकात करने पहुंचे हो।
हालांकि प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सरवन नगले इसे सामान्य मुलाकात बता रहे है। उनके मुताबिक मध्य प्रदेश में अगले सीएम को लेकर यह मुलाकात शिष्टाचार और मालवा के समर्थन को लेकर हो सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार की माने तो पार्टी हाई कमान मुख्यमंत्री के फेस को लेकर फैसला कर चुका है। शिवराज के बाद अगर कोई प्रदेश का मुख्यमंत्री होगा तो वह प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर में से कोई हो सकता है। इसके अलावा पार्टी कोई चौंकाने वाला नाम भी दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications