MP News: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, बोले- पहले मैं समझूंगा

Bhopal Jyotiraditya Scindia News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर कहा कि पहले मैं इसे समझूंगा। अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि 'INDIA' गठबंधन सत्ता के लालच के लिए बनाया गया है देश की जनता 2023 और 24 के चुनाव में इनका पर्दाफाश करेगी। जनता के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पार्टी है।

Jyotiraditya Scindias statement regarding One Nation One Election, MP BJP Management Committee meeting

बता दे जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव राजधानी पूछे हुए हैं। 3 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रकूट से करने वाले है। वहीं 4 सितंबर को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नीमच से, 5 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह मंडला और शिवपुरी से जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करेंगे।

Recommended Video

    वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, बोले- पहले मैं समझूंगा

    वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर तोमर का बड़ा बयान

    प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा के दौरान वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से देश का आर्थिक फायदा होगा इससे लोकतंत्र मजबूत होगा समय की बचत होगी सरकार को विकास कार्य करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ये सोच अच्छी है और भाजपा इसका पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी यह बात कही है।

    इधर एमपी के नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की होकर रह गई है। दोनों ही अपने बेटों को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही बुजुर्ग पूर्व सीएम नेताओं में अपने बेटों को स्थापित करने की प्रतिस्पर्धा चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+