ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिपुरा में 8 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
MP News: केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को त्रिपुरा में ₹365 करोड़ की लागत वाली 8 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर राज्य के अधोसंरचनात्मक विस्तार को नई गति दी।
इन परियोजनाओं से सड़क कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वच्छ ऊर्जा और जनजातीय अंचलों के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सिंधिया ने कहा कि त्रिपुरा आज पूर्वोत्तर के विकास मानचित्र पर तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है और आने वाले वर्षों में यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का अहम गेटवे सिद्ध होगा।

'अष्टलक्ष्मी' विज़न से सशक्त हो रहा पूर्वोत्तर
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'अष्टलक्ष्मी' विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर अब केवल भौगोलिक सीमांत नहीं, बल्कि भारत के विकास इंजन की भूमिका निभा रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रभाव से यहां बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
₹270 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, कनेक्टिविटी को नया आयाम
मंत्री सिंधिया ने ₹270 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 5 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें जतनबाड़ी-मंदिरघाट वाया तीर्थमुख मार्ग (13.775 किमी) और एरारपार से अंबासा तक केए रोड का उन्नयन (28.90 किमी) प्रमुख हैं। इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और प्रशासनिक केंद्रों से बेहतर जोड़ मिलेगा, जिससे समय और लागत दोनों में कमी आएगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।
जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
गंडाचेरा-रैश्याबाड़ी-नारिकेल कुंजा मार्ग (8.00 किमी) के उन्नयन से जनजातीय बस्तियों की जिला मुख्यालयों और आवश्यक सेवाओं तक सीधी पहुंच सुनिश्चित हुई है। मंत्री ने कहा कि यह कनेक्टिविटी सामाजिक समावेशन को बढ़ाएगी और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों को विस्तार देगी।
पर्यटन, संस्कृति और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा
अमरपुर (फातिकसागर) से छबीमुरा तक बेहतर कनेक्टिविटी से त्रिपुरा की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को नया विस्तार मिलेगा। इससे प्राचीन शिल्पकला, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान होगी, जिससे स्थानीय गाइडों, कारीगरों और छोटे व्यवसायों की आय बढ़ेगी। इसके साथ ही पीएम-डेवाइन योजना के तहत सोलर माइक्रो ग्रिड परियोजना दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भरोसेमंद, स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराएगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और आजीविका के साधन सुदृढ़ होंगे।
₹95 करोड़ की नई परियोजनाओं का शिलान्यास
कार्यक्रम में ₹95 करोड़ की लागत से बनने वाली 3 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें कोवाईफुंग (पंजीराई) से कारबुक मार्ग (9.10 किमी), जाम्पुई (PMGSY पॉइंट) से कांग्राई मार्ग और बुरीघाट से सेरमुन-II मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों से पहाड़ी और आंतरिक क्षेत्रों की निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और दूरस्थ अंचल विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहेंगे।
केंद्र-राज्य समन्वय से बदली त्रिपुरा की तस्वीर
मंत्री सिंधिया ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में ₹6.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश किया है और प्रत्येक केंद्रीय मंत्रालय अपने बजट का 10% इस क्षेत्र में व्यय कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री माणिक साहा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत केंद्र-राज्य समन्वय के कारण त्रिपुरा सामाजिक, आर्थिक और अधोसंरचनात्मक विकास में नए मानक स्थापित कर रहा है।
विकास स्थलों का दौरा और धार्मिक आस्था का सम्मान
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री विभिन्न विकास स्थलों का निरीक्षण करेंगे और देश की प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (माताबाड़ी) में दर्शन-पूजन कर राज्य और देश की समृद्धि की कामना करेंगे। इसके अलावा उनाकोटी और डम्बूर सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा कर परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications