ज्योतिरादित्य की बड़ी बुआ ने किया अपने भाई को याद, तो छोटी बुआ बोलीं स्वागत है

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस इस्तीफा दिए जाने पर जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार से भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। रिश्ते में ज्योतिरादित्य सिंधिया की छोटी बुआ और भाजपा नेता यशोधरा ​सिंधिया भतीजे के फैसले पर खुशी जताई है। वहीं, बड़ी बुआ व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने भाई को याद किया है।

Jyotiradityas aunty Tweet after his resign from congress

ज्योतिरादित्य की घर वापसी-यशोधरा ​सिंधिया

यशोधरा ​सिंधिया ने कहा कि ज्योतिरा​​दित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के फैसले से वे काफी खुश हैं और उन्हें बधाई देती हैं। यशोधरा ने इसे ज्योतिरादित्य की घर वापसी बताया और कहा कि ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ से की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में उपेक्षा हो रही थी।

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा मंगलवार 10 मार्च 2020 को दिया है। इसी दिन उनके पिता माधवराव सिंधिया का जन्मदिन है। इधर, ज्योतिरादित्य की बुआ व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट करके लिखा कि बड़े भाई स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन। रिश्तों की पाठशाला में भाई-बहन ही पहले ऐसे सहपाठी होते हैं जो जीवन के हर पड़ाव पर हमेशा सुख-दुःख के साथी होते हैं। दादा, आपकी कमी जीवन में हमेशा बनी रहेगी।।नमन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+