Bhopal News: सूडान में फंसे जयंत केवलानी ने भोपाल पहुंचकर सुनाई आपबीती, बोले- मेरे सामने चल रही गोलियां और बम

सूडान में फंसे भोपाल के जयंत केवलानी की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। उसके घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

Jayant Kevalani, trapped in Sudan, reached Bhopal Bairagarh and narrated his ordeal

Bhopal Jayant Kevalani News: सूडान में फंसे भोपाल के जयंत केवलानी की सुरक्षित भारत में वापसी हो गई है। जयंत के भोपाल पहुंचने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता नरेंद्र केवलानी ने गले लगाकर बेटे का स्वागत किया। उधर बैरागढ़ स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बता दे सूडान में व्यापारिक काम से गए हुए भोपाल के जयंत केवलानी वहां चल रहे गृह युद्ध में फंस गए थे। इसके बाद परिजनों ने भारत सरकार से जयंत को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए वह गुहार लगाई थी। जिसके बाद भारत सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए योजना बनाई और सभी को एयरलिफ्ट करने का फैसला किया। इसके बाद बुधवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर जयंत सकुशल पहुंच गए। दिल्ली में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद में भोपाल के लिए गुरुवार सुबह रवाना हुए। जयंत लगातार अपने माता-पिता से देर रात बात कर उन्हें हाल-चाल की पूरी जानकारी देते रहे।

सूडान में माहौल अभी खराब

गुरुवार सुबह जयंत केवलानी अपने घर भोपाल पहुंच गए। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान बताएं कि सूडान में माहौल अभी खराब है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि वहां जल्द ही हालात सुधरेंगे। सब कुछ ठीक होने पर मैं सूडान वापस जा सकता हूं। अब भारत सूडान और सऊदी अरब के संबंध निरंतर सुधर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षित भारत वापसी पर भारत सरकार, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Sudan Crisis: Operation Kaveri के तहत भारत पहुंचे Indians, लगाए PM Modi के नारे | वनइंडिया हिंदी

    मेरे सामने बरस रही थी गोलियां: जयंत

    जयंत ने बताया कि सूडान में एक हफ्ता भय का माहौल था। मेरे सामने बम, गोलियां बरस रही थी। मैंने उसके वीडियो भी परिवार को भेजे, लेकिन मैंने और मेरे परिवार वालों ने हौसला नहीं खोया। ऐसा लग रहा था जैसे मैंने कोई बुरा सपना देखा हो। मुझे खुशी है कि वह बुरा दौर खत्म हो गया और मैं सुरक्षित अपने घर अपने परिवार के बीच लौट आया हूं।

    सूडान में क्यों जारी है लड़ाई

    बाताया जा रहा है कि सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल (RSF) के बीच ये लड़ाई हो रही है, जिसने साथ मिलकर साल 2019 में राष्ट्रपति उमर अल-बशीर की सरकार का तख्तापलट किया था। लेकिन, अब दोनों के बीच इसलिए संघर्ष शुरू हो गया है, क्योंकि ये दोनों अब सत्ता पर अपना-अपना नियंत्रण चाहती हैं। दोनों को ये लगता है, कि जो भी सत्ता से दूर होगा, उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। लिहाजा, पिछले कई महीनों से दोनों के बीच भारी तनाव था, जो अब संघर्ष में बदल गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+