Bhopal News: जैन मंदिरों को चोर कर रहे टारगेट, सूखी सेवनिया दिगंबर जैन मंदिर से मूर्ति चोरी, CCTV आया सामने
Bhopal News: राजधानी भोपाल में लगातार चोरों और लुटेरो द्वारा जैन मंदिरों को टारगेट किया जा रहा है। ताजा मामला सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर दिगंबर जैन मंदिर से पार्श्वनाथ भगवान की 12 किलोग्राम बजनी चांदी की मूर्ति चोर चोरी करके ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार बुधवार की दरमियानी राज कर पांच ताले तोड़कर मंदिर में घुसे। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे चांदी के 50 छत्र और चांदी की मूर्तियों से भरी तिजोरी को ही उठा कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने भगवान आदिनाथ की अष्टधातु की मूर्ति भी चोरी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी किए गए कुल सामान की कीमत 16 लख रुपए बताई जा रही है।

सूखी सेवनिया थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिगंबर जैन मंदिर सुखी शिवन्या की अहिंसा
स्थल कॉलोनी में है। यह कॉलोनी सुखी सेवनिया रेलवे स्टेशन से लगी हुई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलिस और एफएसएल टीम ने मंदिर जाकर जांच की। जहां सीसीटीवी फुटेज में चोरों के हलिया सामने आए हैं। मंदिर के महामंत्री मुकेश जैन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
Recommended Video
इससे पहले भोपाल के नीलबड़ में भी चोरों ने दिगंबर जैन मंदिर को टारगेट बनाया था और वहां से गर्भग्रह का ताला तोड़कर पार्श्वनाथ की मूर्ति चुराकर ले गए थे। अष्टधातु की करीब 7 इंच ऊंची इस मूर्ति का वजन 8 किलोग्राम है। मुकेश जैन के अनुसार अहिंसा स्थली कॉलोनी का कैंपस पूरी तरह कवर्ड है। चोरों ने पिछले हिस्से में बाउंड्री वॉल पर लगी जाली को कटर से काटा। इसके बाद मंदिर के मेन गेट पर लगे 5 ताले तोड़े।
रात करीब 2 बजे चोर मंदिर में घुसे
सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पता चला कि रात करीब 2 बजे चोर मंदिर में घुसे। 12 किलो वजनी चांदी की मूर्ति, आदिनाथ भगवान की अष्टधातु की मूर्ति, 50 चांदी के छत्र, 8 आभामंडल चोरी कर लिए। एक लॉकर भी ले गए। इसमें चांदी की कई मूर्तियां रखी थीं। चोरों ने कैश से भरी तिजोरी को उखाड़ने की कोशिश भी की।
लेकिन नाकाम रहने के बाद वे थोड़ी देर बाद मंदिर से बाहर निकले और भाग निकले। तीन चोर मंदिर के अंदर घुसे थे, जबकि बाहर निगरानी के लिए इनके दो साथियों के खड़े रहने का अनुमान है। पुलिस को यह भी आशंका है कि वारदात में बाहरी गिरोह का हाथ हो सकता है।
तीन दि पहले नीलबड़ स्थित जैन मंदिर हुई थी घटना
बता दें कि इससे पहले भोपाल के नीलबड़ में स्थित महावीर विहार कॉलोनी में पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी। मंदिर समिति के महामंत्री प्रवेंद्र सिंघई के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे सफाई करने के लिए महिला कर्मचारी मंदिर पहुंची थी। उसने गर्भगृह का ताला टूटा देखा, जिसे किसी लोहे की रॉड से तोड़ा गया था। फिलहाल मंदिर का निर्माणकार्य चल रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पास के एक कमरे में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई थी।
रातीबड़ पुलिस का अनुमान है कि बदमाश एक से ज्यादा थे और कार से आए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि CCTV फुटेज में मंदिर से थोड़ी दूर पर रात के वक्त एक कार आकर रुकती दिखी है।












Click it and Unblock the Notifications