Bhopal News: घरेलू कलह या डिप्रेशन, जहांनुमा होटल के मालिक नादिर शाह की मौत की होगी जांच, कमिश्नर के निर्देश

Bhopal News: राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में शुमार जहांनुमा होटल के मालिक नादिरशाह ने बुधवार सुबह खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। फिलहाल अब तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उनके कई महीनो से डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नादिर ने श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बाल भवन के पास स्थित अपने निवास पर बुधवार सुबह अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, जिसका नाम अली और जफर है। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है।

Jahannuma Hotel owner Nader Shah incident will be investigated instructions from Commissioner

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामला राजधानी के प्रतिष्ठित कारोबारी की गोली मारकर आत्महत्या करने का होने के कारण पुलिस बहुत गंभीरता से इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नादिर रसीद की उम्र करीब 72 साल से अधिक है। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी है। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है।

आत्महत्या क्योंकि, इसकी होगी जांच

इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने वन इंडिया को बताया कि एक होटल कारोबारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को घर के लोगों ने सुबह 9:30 बजे सूचना दी थी। जिसके बाद उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकल गया। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है कि आखिर आत्महत्या की वजह क्या है। उन्होंने खुद को गोली मारी है, इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। जिस बंदूक से गोली मारी है, उसमें यह भी देखा जा रहा है कि वह लाइसेंसी है या नहीं।

Jahannuma Hotel owner Nader Shah incident will be investigated instructions from Commissioner

कुछ दिनों से गुमसुम थे इलाज भी चल रहा था

सूत्रों ने बताया कि नादिर रसीद कुछ समय से घर में गुमसुम रहते थे और किसी से बातचीत भी नहीं किया करते थे। इसके अलावा उनका इलाज भी डॉक्टर के पास चल रहा था। पुलिस का अनुमान है कि वह किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थे, लेकिन उस वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि उन्होंने रोजा भी नहीं रखा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पारिवारिक कलह को लेकर हो रही चर्चा

नादिर राशि द्वारा उठाए गए इस कदम से उनके परिचय और परिवार के लोग दुखी हैं राशिद ने यह कदम क्यों उठाया इसे लेकर शहर में और उनके करीबियों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। इनमें से एक चर्चा पारिवारिक कलह को लेकर हो रही है। हालांकि इसे लेकर खुलकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। नादिर रशीद शहर के बड़े कारोबारी में गिने जाते हैं उनकी आत्महत्या की खबर शहर में तेजी से फैली। नादिर राशिद खान की गोली मारकर आत्महत्या करने की जैसी सूचना लोगों को मिली, उनके चाहने वालों और परिचितों का घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते-देखते उनके निवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसको देखते हुए उनके श्यामला हिल्स घर के बाहर पुलिस बल तैनात दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+