Bhopal News: युवती से मिलने पहुंचे युवक की गला कटने से संदिग्ध हालत में हुई मौत, एक तरफा प्रेम बना मौत की वजह
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में बीती रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गला कट जाने से मौत हो गई। दरअसल, वह घटना के वक्त इलाके में रहने वाली एक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था यहां पर युवती के परिजनों ने उसका विरोध किया तो वह हंगामा करने लगा।
बताया जा रहा है मृतक युवक युक्ति से प्रेम विवाह करना चाहता था। लेकिन युवती व उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि युवक ने खुद गला रेता है। जबकि उसके परिजनों ने युवती के परिवार पर घर बुलाकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जहांगीराबाद थाने के टीआई शाहबाज खान ने बताया कि बड़ी चोरी के रहने वाले आमिर खान(25) पुत्र आफताब खान टेलरिंग का काम करता था। कल शाम करीब 4:30 बजे बड़े वाली मस्जिद के पास जाएंगे बाद निवासी एक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां यूपी के परिजनों ने उसके आने का विरोध किया तो वह हंगामा करने लगा। इसी बीच युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। तभी युवक ने घर में घुसा और युवती के कमरे के सामने चाकू से खुद का गला रेत लिया और सीने पर चाकू से वार किया। ये सब देखकर युवती के परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां देर रात हुए ऑपरेशन के दौरान आमिर की मौत हो गई।
एक तरफा प्रेम बनी मौत की वजह
थाना प्रभारी शाहबाज खान ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि मृतक आमिर युवती से एकतरफा प्रेम करता था। दोनों के रिश्ते की बात भी चली थी, लेकिन युवती व उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया था। उनके बीच इंस्टाग्राम पर भी बातें होती थी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को हमीदिया की मजदूरी भेज दिया है। जहां पर आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
इधर मृतक आमिर के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को युवती के परिजनों ने घर बुलाने के बाद गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। वह खुद इस तरह से अपना गला नहीं काट सकता है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications