MP IAS Transfer : एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, ढाई दर्जन कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टरों का तबादला

MP में सोमवार को इंदौर,जबलपुर सहित 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए। इनमें से ज्यादातर अधिकारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए 3 साल होने वाले थे और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयुक्त इन्हें हटा सकता था, इसलिए सरकार न

मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सोमवार को इंदौर,जबलपुर सहित 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए। इनमें से ज्यादातर अधिकारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए 3 साल होने वाले थे और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयुक्त इन्हें हटा सकता था, इसलिए सरकार ने पहले ही जमावट कसली। लंबे समय से कलेक्टर मनीष सिंह इंदौर में जमे हुए थे। पुणे इंदौर कलेक्टर से हटाकर तब औद्योगिक विकास निगम व मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का प्रबंधक संचालक बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। वही इलैया राजा की जगह पर सौरभ कुमार सुमन जबलपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। सौरव कुमार वर्तमान में छिंदवाड़ा के कलेक्टर पद पर थे।

जबलपुर कलेक्टर का इंदौर तबादला, छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ सुमन संभालेंगे जबलपुर की कमान

मुख्यमंत्री शिवराज के गृह जिले में भी कलेक्टर को बदला गया है। प्रवीण सिंह अढायच को सीहोर का कलेक्टर बनाया गया है। प्रवीण सिंह इससे पहले बुरहानपुर के कलेक्टर थे। वहीं सिंगरौली के जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय को अब कलेक्टर सीधी बनाया गया है। स्मार्ट सिटी इंदौर के सीईओ ऋषभ गुप्ता को देवास कलेक्टर बनाया गया है। अंकित अस्थाना को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है। अंकित अस्थाना सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल में पदस्थ थे।

प्रशासन की सर्जरी में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। सीनियर आईएएस नीरज मंडलोई को प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास वहीं मलय श्रीवास्तव को कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष और एसीएस व विकास आयुक्त पंचायत और ग्रामीण विकास का जिम्मा दिया गया है। अनिरुद्ध मुखर्जी को प्रशासन अकादमी संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव पीएचई विभाग फैज अहमद किदवई को प्रमुख सचिव परिवहन बनाया गया है। उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति सुखबीर सिंह को प्रमुख सचिव लोक निर्माण मनीष सिंह को प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन तथा प्रबंध संचालक मेट्रो रेल की जिम्मेदारी दी गई है।

जानिए किन-किन को कलेक्टर की नई जिम्मेदारी

प्रवीण सिंह को कलेक्टर सीहोर, कृष्ण देव त्रिपाठी को कलेक्टर उमरिया, अरुण कुमार परमार को कलेक्टर सिंगरौली, साकेत मालवीय को कलेक्टर सीधी,प्रियंक मिश्रा को कलेक्टर धार, कैलाश वानखेड़े को कलेक्ट आगर-मालवा, शीतला पटेल को कलेक्टर छिंदवाड़ा, ऋषभ गुप्ता को कलेक्टर देवास, अंकित अस्थाना को कलेक्टर मुरैना, रिजु बाफना को कलेक्टर नरसिंहपुर और भव्या मित्तल को कलेक्टर बुरहानपुर बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+