एमपी कॉडर के तीन IPS और एक महिला निरीक्षक मणिपुर मामले में तैनात, बनेंगे जांच दल का हिस्सा

मध्य प्रदेश कॉडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को मणिपुर हिंसा जांच मामले में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, ये तीन आईपीएस अधिकारी और एक महिला निरीक्षक अब प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई को सेवाएं देंगे। गौरतलब कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में सीबीआई के 53 अफसर को जांच में लगाया गया है इन अवसरों को देशभर के CBI ऑफिस से बुलाया गया है।

सीबीआई की जॉइंट डायरेक्टर घनश्याम उपाध्याय इस पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश से भी सीबीआई ने इस जांच के लिए आईपीएस अफसर और एक महिला पुलिस निरीक्षक की मांग की थी, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया है। इनकी सेवाएं सीबीआई को सौंप दी गई है।

IPS Ashutosh Bagri, Alok Kumar Singh, Rajiv Kumar Mishra and Lady Inspector Neetu posted in Manipur case

मणिपुर हिंसा जांच टीम के लिए मध्य प्रदेश से 17वीं वाहिनी के कमांडेंट आशुतोष बागरी, 18वीं वाहिनी के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह और सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा राजीव मिश्रा की सेवाएं सीबीआई को सौंप दी गई है। वहीं भोपाल में पैड्स पुलिस निरीक्षक नीतू त्रिपाठी के सेवाएं भी सीबीआई को सौंपी गई है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य शासन को 16 अगस्त और 22 अगस्त को पत्र लिखा था जिसमें तीन आईपीएस अफसर और एक महिला पुलिस निरीक्षक की सेवाएं सीबीआई को देने की बात की गई थी। इसके लिए नाम भी मांगे गए थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से नाम गृह विभाग को भेजे गए, जहां से केंद्रीय गृह मंत्रालय में इन अफसरों के नाम भेजे गए। इसके बाद इन चार अफसरों की सेवाएं केंद्र ने सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+