भोपाल MP साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करने वाले सगे भाइयों ने किया नया खुलासा

भोपाल, 17 फरवरी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश करने के आरोप में पकड़े गए दो सगे भाइयों ने पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।

Sadhvi pragya Thakur

हाल पकड़े गए आरोपी रवींन व वारिस पुत्र छुटमल सगे भाई हैं। ये राजस्थान के भरतपुर जिले की तहसील नगर में सीकरी पुलिस थाना इलाके के गांव चंदा का बास के रहने वाले हैं। सांसद की शिकायत के बाद हाल ही भोपाल साइबर सैल ने इनको पकड़ा था।

भोपाल पु​लिस की पूछताछ में बताया कि वे सबसे पहले गूगल पर वरिष्ठ अफसरों व नेताओं के मोबाइल नंबरों की सूची सर्च करके निकालते थे। सर्च में मिले नंबरों पर वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजते थे। मैसेज का जवाब आने पर जाना-पहचाना नाम बताकर थोड़ी चैटिंग करने का प्रयास करते थे।

थोड़ा परिचय होने पर सीधा वीडियो कॉल कर देते थे और अपने दूसरे मोबाइल पर पोर्न वीडियो चलाकर वीडियो कॉल उठाने वाले की स्क्रीन रिकार्डिंग कर लेते थे। स्क्रीन रिकार्डिंग का वीडियो बनाने के बाद उस रिकार्डेड वीडियो को पीड़ित के परिचितों का फेसबुक मैसेंजर पर भेजकर इसका स्क्रीनशॉट ले लेते थे।

इसी स्क्रीनशॉट को लेकर पीड़ित को ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड करते थे। ब्लैकमेल से प्राप्त पैसे अपने फर्जी बैंक खाते में मंगवाते थे और गिरोह के अन्य साथी एटीएम से पैसा निकालकर आपस में बांट लिया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+