Bhopal News: मौसम में बदलाव का असर, निमोनिया का कहर, रोजाना मिल रहे एक दर्जन मरीज
Bhopal JP Hospital News: इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। इसका कर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन एक दर्जन मरीज निमोनिया के आ रहे हैं। इनमें से कइयों को भर्ती करना पड़ रहा है। डॉक्टर लोगों से मौसम के साथ से जीवन शैली डालने की सलाह दे रहे हैं बता दें कि जेपी अस्पताल में बीते 2 दिन में 20 से अधिक बच्चे भर्ती हुए इसमें से 70 फ़ीसदी बच्चे निमोनिया से ग्रसित है।
बच्चे और बुजुर्ग को सतर्क रहने की जरूरत
डॉ राकेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि निमोनिया की बीमारी अक्सर उन लोगों को होती है, जिन्हें एलर्जी हो या इम्निय प्रणाली कमजोर होती है। निमोनिया की अधिकतर मामले बच्चों और बुजुर्गों में देखे जाते हैं जिन लोगों को अस्थमा है या फेफड़ों से संबंधित अन्य कोई परेशानी है। उनको भी निमोनिया की शिकायत हो सकती है।

बच्चों की संख्या अधिक
अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो ज्यादातर बच्चों में मर्ज की शुरुआत खांसी से हुई, जो बाद में लोअर लंग्स इन्फेक्शन का कारण बनी और बच्चे निमोनिया की चपेट में आ गए। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पिछले हफ्ते दो तीन बच्चे निमोनिया से ग्रह से जा रहे थे सोमवार से अचानक मामले में उछाल देखने को मिला है। सोमवार को 7 और मंगलवार को आठ निमोनिया से ग्रसित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया बलगम वाली खांसी बुखार के साथ पसीना आना, खांसी बढ़ जाना, सांस लेने में परेशानी होना, सीने में दर्द, बेचैनी, भूख न लगना बीमार दिखाना, निमोनिया के प्रमुख लक्षण है।
सिविल सर्जन डॉ आरके श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने की व्यवस्था है इन दोनों निमोनिया से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे है। ऐसे मरीजों का ठीक से इलाज किया जा रहा है सभी चिकित्सकों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications