Bhopal News: रातीबड़ में पुलिस कर्मी की 22 वर्षीय जवान बेटी की हत्या, दोस्त ने लाश को जंगल में फेंका
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में पुलिस हेड कांस्टेबल की बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को दोपहर में जुडिशल अकादमी के पास जंगल में पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली थी। लड़की को आखिरी बार एक युवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब दोस्त को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
रातीबड़ पुलिस थाना पुलिस ने बताया कि भदभदा डैम के पास पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर दूर एक छात्रा की लाश मिली थी। उसके गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले है। जांच करने के दौरान उसकी पहचान नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाली 22 वर्षीय निकिताशा चौहान उर्फ निक्की उर्फ निशू के रूप में हुई। वह BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसके पिता गौतम नगर पुलिस थाना में हेड कॉन्स्टेबल हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा निकिताशा और आरोपी यश तिवारी की दोस्ती कई सालों पुरानी थी। गुरुवार सुबह वे यश तिवारी के साथ आखिरी बार भदभदा के पास देखी गई थी। पुलिस ने जब यश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने छात्रा की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी नेहरू नगर क्षेत्र स्थित शबरी नगर में रहता है।
सुसाइड करने की फिराक में था आरोपी
निकिताशा की हत्या के बाद आरोपी यश तिवारी सुसाइड करना चाहता था। इसके लिए वह भदभदा डैम क्षेत्र में पहुंच गया था, लेकिन वहां उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications