Bhopal News: पति ने पत्नी पर महिला थाने के सामने ही किया हमला, घायल को हमीदिया अस्पताल किया रेफर

भोपाल में महिला थाने के सामने शिकायत करने पहुंची पत्नी पर पति ने हंसिया से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।

Incident of husband with wife in front of womens police station in Jahangirabad.

राजधानी भोपाल में महिला थाने के सामने ही पति हैवान बन गया और पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। दरअसल 'पीड़ित महिला' पति की शिकायत करने महिला थाने पहुंची हुई थी। लेकिन महिला पति की शिकायत उसके पहले ही आरोपी पति ने महिला पर हंसिया से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला को हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जहांगीराबाद थाने के टीआई शाहबाज खान ने बताया कि भानगढ़ बीना का रहने वाला राकेश चंदेल 38 साल का है और गाड़ी चलाने का काम करता है। राकेश का पत्नी राधाबाई के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है, इसलिए वो पति से विवाद के चलते अपने तीन बच्चों रोहित, निखिल और मोहिनी को लेकर छोला इलाके में रह रही है। इसके बाद भी राकेश आए दिन विवाद करता था। जिसकी शिकायत करने पत्नी महिला थाने आ रही थी। राकेश उसे रिपोर्ट करने से मना कर रहा था और उसने पत्नी राधा को धमकी दी थी कि अगर उसने थाने में शिकायत की तो, वो उसे जान से मार देगा। दोपहर में जब राधा महिला थाने शिकायत करने पहुंची तो, आरोपी पति राकेश भी वहां पहुंच गया और उसने राधा पर हंसिये से हमला कर दिया। जिसमें राधाबाई बुरी तरह घायल हो गई। उसके सिर पर गहरी चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। अभी महिला के बयान नहीं हो पाए हैं। आरोपी राकेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहले भी दो बार महिला थाने में हो चुका है समझौता

आरोपी पति राकेश ने पुलिस को बताया कि पहले भी दो बार महिला थाने में समझौता कर चुकी है। इसके अलावा उसने छोला थाने में भी पति की शिकायत की थी। चाहती आरोपी पति ने बताया कि अभी उसका राधाबाई से लाइट कटने को लेकर विवाद हुआ था। घर की लाइट कट गई तो बड़ा बेटा खंबे पर जोड़ने चढ़ गया। मना करने पर पत्नी व बेटे ने मारपीट कर दी। इसके कुछ देर बाद आरोपी शराब पीकर आया और घर में तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद से पत्नी बच्चों को लेकर अलग रह रही थी। राकेश के बार-बार बुलाने पर भी घर नहीं आ रही थी। जिससे आरोपी राकेश नाराज हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+