Satna:भीषण एक्सीडेंट में ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े, कार के भी परखच्चे उड़े, देखने वालों का कांप गया कलेजा
सतना, 27 अगस्त। कई बार सड़क हादसों की ऐसी तस्वीर सामने आ जाती हैं कि जिन्हें देखकर ही दिल दहला जाता है। ऐसा ही एक भीषण एक्सीडेंट जिले के कोठी पास चित्रकूट मार्ग में कार और एक ट्रैक्टर के बीच हुई। जहां टक्कर लगते ही ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। जिसकी भयानक तस्वीरें सामने आई हैं।

हादसे में ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा सतना जिले के कोठी के पास चित्रकूट मार्ग में शनिवार की शाम में हुआ है जहां आमने-सामने कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिंड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में ऐसे बंट गया जैसे किसी ने उसे काटा हो। वहीं कारे के भी परखच्चे उड़ गए।

भीषण एक्सीडेंट में 6 लोग घायल
बता दें कि इस हादसे में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। यह गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। देखने वाले यह कह रहे हैं कि यह भगवान का ही चमत्कर है। जो लोग इस एक्सीडेंट में जिंदा बच गए।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
ट्रैक्टर से टकराने वाली कार में सवार 6 लोगों के घायल होने पर कोठी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भागे और घायल हुए लोगो को कार से बाहर निकाला, बताया जा रहा है कि कार सवार सतना से गोरखपुर उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
जबकि टैक्टर में सवार चालक सहित 4 मजदूर सीमेंट और ईटा लोड कर कोठी से गुलुआ जा रहे थे तभी पोड़ी मोड़ के पास सीधी भिड़ंत हो गई। कार सवार तेज गति से उल्टे सईद में आ गया और दोनो बाहनो में भिड़ंत हो गई। कोठी थाना पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

मंजर खतरनाक दिख रहा था
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि हादसे का मंजर इतना खतरनाक था कि ऐसा लग रहा था कि शायद ही इसमें कोई बच पाएगा। लेकिन उनको ज्यादा कुछ नहीं हुआ है, बस 3 बुजुर्ग व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब है।

कार के परखच्चे उड़े
ट्रैक्टर की टक्कर के बाद हादसे में क्षतिग्रस्त कार, को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक्सीडेंट कितना खतरनाक होगा।












Click it and Unblock the Notifications