Bhopal News: भोपाल में बिना OTP और लिंक के बैंक कर्मी के खाते से साइबर जालसाज ने उड़ाए ₹54 हजार
भोपाल में साइबर जालसाज ने शाहपुरा इलाके में बैंक कर्मी के खाते से बिना ओटीपी और लिंक भेजें ₹54000 ट्रांसफर लिए।

राजधानी भोपाल की शाहपुरा इलाके से ऑनलाइन ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बैंक कर्मी के खाते में सेंध लगाकर शातिर साइबर जालसाज ने ₹54 हजार अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने बिना ओटीपी और लिंक भेजें ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने राशि को कराया होल्ड
शाहपुरा इलाके में एक बैंक कर्मी के खाते से बिना ओटीपी के आरोपी ने ₹54000 अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। हालांकि समय पर साइबर सेल में शिकायत करने पर पुलिस ने बैंक की मदद से फरियादी के खाते से निकाली गई राशि को होल्ड करा दिया। वहीं, अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि सिद्धार्थ कैंपस गुलमोहर कॉलोनी शाहपुरा के रहने वाले रजनी कांत मणि 28 साल के है और बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित इंडियन बैंक में क्लर्क है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 12 फरवरी को उनके खाते से अचानक 54,500 रुपए किसी अनजान खाते में ट्रांसफर हो गए। मोबाइल पर बैंक द्वारा भेजे गए मैसेज से घटना का पता चला। उन्होंने किसी को ना तो ओटीपी पिन बताया और ना ही अनजान नंबर से आई लिंक ओपन किया था। इसके बाद भी ना जाने कैसे उनके खाते से पैसा ट्रांसफर हो गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत की थी।
इस मामले में साइबर सेल ने बैंक से संपर्क कर फरियादी के खाते से निकाली गई रकम को होल्ड करा दिया। वहीं मामले की जांच कर शून्य पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी शाहपुरा थाने को भेज दी है, जहां पर शाहपुरा पुलिस ने असल में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications