Bhopal News: चचेरे भाई ने रुपयों की खातिर रिश्तों को किया तार-तार, युवक का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती
राजगढ़ पुलिस ने अपहरण की घटना का बड़ा खुलासा किया है। जहां चचेरे भाई ने ही पैसों के लिए युवक को अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच करते हुए मुख्य आरोपी चचेरे भाई और चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजगढ़ पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ा लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अपने ही चचेरे भाई की संपन्नता से जलता था और अपने शौक पूरे करने के लिए मोटी रकम ऐंठना चाहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

एसपी बिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भोपाल विकास प्राधिकरण में इंजीनियर शकील अहमद के बेटे सैयद अदनान का कुरावर के पास ग्राम बड़ोदिया तालाब में पालती फॉर्म है। 14 जून को अदनान अचानक गायब हो गया परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 15 जून को शकील के मोबाइल फोन पर आरोपी द्वारा उनके बेटे अदनान को छोड़ने के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस के मोबाइल लोकेशन व सूचना मिलने के आधार पर बैरसिया के पास नजीराबाद में घेराबंदी की तो चारों आरोपी अदनान को छोड़कर भागने लगे।
पुलिस ने आरोपी संतोष पिता प्रभु लाल मीणा, पवन पिता ज्ञान सिंह मीणा, सुनील पिता प्रेम नारायण मीणा तीनों निवासी ग्राम जमुनिया गणेश थाना कुरावर एवं रामभरोसे पिता कंवरलाल धाकड़ नगर निवासी जमौन्या जोहार थाना कुरावर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी चचेरे भाई इमरान पिता रफी अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवक को कार में लेकर घूमते रहे अपहरणकर्ता
एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान के 4 साथी अदनान को कार में 3 दिन तक कच्चे रास्ते से इधर-उधर घुमाते रहे जबकि इमरान अपने चचेरे भाई अदनान को खोजने में मदद के बहाने पुलिस के साथ रहा और अपने साथियों को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देता रहा। पुलिस ने लोगों द्वारा बताई गई कार की लोकेशन के आधार पर आरोपी की घेराबंदी की तो मुख्य आरोपी इमरान फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications