शून्य प्रतिशत धर्मांतरण और शत प्रतिशत घर वापसी, MP के 9 जिलों में चलेगा घर वापसी अभियान

विश्व हिंदू परिषद मध्य प्रदेश के 9 जिलों में घर वापसी अभियान चलाएगी। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने एक नारा भी दिया है।

भोपाल,7 अगस्त। हिंदुत्व की जन जागृति और हिंदुओं को संगठित रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद मध्य प्रदेश के 9 जिलों में घर वापसी अभियान चलाएगी। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने एक नारा भी दिया है। जो इस प्रकार है। शून्य प्रतिशत धर्मांतरण और शत प्रतिशत घर वापसी। इससे पहले राजस्थान के बांसवाड़ा में इस प्रकार का अभियान चलाया गया था जो काफी सफल रहा। विश्व हिंदू परिषद में घर वापसी के लिए भोपाल सीहोर बेतूल रायसेन गुना अशोकनगर शिवपुरी ग्वालियर और मुरैना की 29 जिलों का चयन किया है या मुस्लिम आबादी ज्यादा है।

घर वापसी अभियान में क्या-क्या बताया जाएगा

घर वापसी अभियान में क्या-क्या बताया जाएगा

इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद के लोग घर-घर जाकर गैर हिंदू लोगों से कहेंगे कि तीन-चार पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों ने किसी वजह से धर्म परिवर्तन कर लिया था लेकिन मूल रूप से तो वह हिंदू ही हैं। उन्हें धीरे-धीरे सामाजिक परंपराओं से जोड़ा जाएगा और उसके बाद घर वापसी होगी। इतना ही नहीं, बता दे भोपाल के RGPV परिसर में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्रियों के वर्ग में देशभर में घर वापसी अभियान चलाने की रणनीति को तैयार किया जा रहा है।

संघ के बड़े पदाधिकारियों का लगा भोपाल में जमावड़ा

संघ के बड़े पदाधिकारियों का लगा भोपाल में जमावड़ा

2 अगस्त से चल रहे विश्व हिंदू परिषद के शिविर का आज 7 अगस्त तो आखरी दिन है। संघ प्रमुख मोहन भागवत 2 अगस्त से 5 अगस्त तक शिविर में रहें। भागवत ने शिविर में पदाधिकारियों से कहा कि विश्व हिंदू परिषद को धर्मांतरण रोकने और घर वापसी कराने के साथ सामाजिक समरसता से जुड़े सेवा कार्य हाथ में लेना होंगे

पूर्व सहकार्यवाह भैया जी जोशी भी शिविर में हुए शामिल

पूर्व सहकार्यवाह भैया जी जोशी भी शिविर में हुए शामिल

भोपाल के आरजीपीवी में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के शिविर में संघ के पूर्व सहकार्यवाह भैयाजी जोशी पहले दिन से ही शिविर में है। वे आज अंतिम दिन 7 अगस्त तक रहे। सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी पिछले कई दिनों से भोपाल में ही थे। उन्होंने विश्व संग शिविर का शुभारंभ किया था भागवत यहां से विश्व संघ शिक्षा वर्ग में पहुंच गए। शनिवार को इसका समापन हो गया।

स्कूलों में पढ़ाई जाएगी अब सुबोध रामायण रामायण

स्कूलों में पढ़ाई जाएगी अब सुबोध रामायण रामायण

विश्व हिंदू परिषद ने बच्चों को रामायण की शिक्षा देने के लिए हिंदी में सुबोध रामायण पुस्तक तैयार कराई है। विभिन्न स्कूलों में विश्व हिंदू परिषद या पुस्तक उपलब्ध करवाएगी। जिन स्कूलों में शिक्षा के से पढ़ने में असमर्थ होंगे। वहां विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जाकर बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे।

RSS की पहली शाखा लगी थी जहाज पर : संघ प्रमुख भागवत

RSS की पहली शाखा लगी थी जहाज पर : संघ प्रमुख भागवत

शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने भोपाल में विभिन्न देशों से आए स्वयंसेवक और सेविकाओं के प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कहा कि आर एस एस की भारत में पहली शाखा जहाज के ऊपर लगी थी। एक स्वयंसेवक जो जहाज से विदेश जा रहे थे उन्होंने जहाज के डेक पर भगवा ध्वज लगाया और भारत की ओर मुंह करके प्रार्थना शुरू कर दी। जब दूसरे स्वयंसेवक ने देखा तो वह भी इसमें शामिल हो गए। इस तरह भारत के बाहर संघ का काम शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें : MP PSC फिर से आयोजित करेगा 2019 की मुख्य परीक्षा ! ओवरएज हो चुके कैंडीडेट्स के लिए मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+