संतान प्राप्ति के लिए टोटके का झांसा देकर 21 साल की युवती के उड़ाए जेवर, भोपाल पुलिस कर रही जांच

भोपाल में 21 वर्षीय युवती को संतान प्राप्ति के लिए टोटका बताया। इसके बाद आरोपी महिला ने युवती को जेवर उतारने के लिए कहा। इसके बाद अधेड़ महिला ने नवविवाहिता को सोने के जेवरों की चंपत लगा दी।

भोपाल, 2 अक्टूबर। अक्सर लोग अंधविश्वास के चलते हर किसी पर विश्वास कर लेते है और ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल से सामने आया। जहां 50 वर्षीय महिला ने 21 वर्षीय युवती को संतान प्राप्ति के लिए टोटका बताया। इसके बाद आरोपी महिला ने युवती को जेवर उतारने के लिए कहा। इसके बाद अधेड़ महिला ने नवविवाहिता को सोने के जेवरों की चंपत लगा दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिला की तलाश कर रही है।

In Bhopal, 21-year-old girl was blown away on the pretext of a trick to get a child

भोपाल की टीला जमालपुरा थाना अंतर्गत एक नवविवाहित यूपी से अधेड़ महिला ने जेवरों की ठगी कर ली। दरअसल 21 वर्षीय प्रांजली को शादी करे 2 साल हो गए, लेकिन उसे बच्चे नहीं हो रहे थे। प्रांजली ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि एक 50 साल की महिला भीख मांगते हुए उसके घर पर आई। उस वक्त प्रांजली घर पर कपड़े सिल रही थी। महिला ने प्रांजली से पानी पिलाने के लिए बोला। इसके बाद प्रांजल ही नहीं उसको पानी पिलाया और अंदर बुलाया। महिला घर के अंदर आकर बैठ गई पानी पीने के बाद महिला ने प्रांजली के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि जल्द ही तुम्हारे घर में बच्चा होगा। इसके लिए तुम को एक उपाय करना होगा प्रांजल ही नहीं उसके उपाय के बारे में पूछा तो महिला ने प्रांजली से कान बालियां और मंगलसूत्र उतारने को कहा।

टोटका बताकर उड़ा जेवर

प्रांजली ने बताया कि जैसे ही उसने जेवर उतारे महिला ने उससे चावल लाने को कहा। इसके बाद उसने जेवरों को पुड़िया में बंधवाया। फिर चावल के बर्तन में रखने को कहा। इसके बाद अगर महिला ने प्रांजली से कहा कि वह शाम को इसमें से जेवर की पुड़िया निकाल ले और चावल की खिचड़ी बना कर खा लेगी तो उसे संतान की प्राप्ति होगी। लेकिन जब शाम को प्रांजल ही ने चावल में पुड़िया खोली तो जेवर गायब थे। इसके बाद प्रांजली ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति जितेंद्र पंथी को दी। दोनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिला की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+