MP कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय, स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में स्टाम्प ड्यूटी में दी गई छूट
narottam mishra latest news, mp cabinet decisions, cabinet news madhya pradesh, mp news, narottam mishra, madhya pradesh news,नरोत्तम मिश्रा लेटेस्ट न्यूज़, एमपी कैबिनेट के फैसले, कैबिनेट के समाचार मध्यप्रदेश, एमपी न्यूज
भोपाल,15 जुलाई। शुक्रवार को वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण का बूस्टर डोज अभियान को उसे 21 जुलाई से प्रारंभ 25 सितंबर तक चलाने निर्णय लिया गया है। बीच-बीच में इसके महाभियान भी चलाए जाएंगे।
Recommended Video

स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में स्टाम्प ड्यूटी में छूट दी गई है। यह एक महात्वकांक्षी योजना है। राजस्व मंडल संहिता में संशोधन किया गया है। अभी इसमें एक ही व्यक्ति बैठकर निर्णय करता था अब उसे बैंच बना दिया गया है। अब खण्डपीठ इसमें निराकरण करेगी। कृषि एवं किसान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मुरैना में बीज फॉर्म स्थापित किया जाएगा।राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान अंतर्गत स्वीकृत व्यवसायिक महाविद्यालय राजगढ़ में 73 पदों का सृजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में पीजी सीट की वृद्धि के लिए सीटों की सहमति दी गई है। चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर में एक हजार बिस्तरों के निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है।सिकल सेल एनीमिया के लिए भी नवीन योजना एवं इसकी राशि को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दी गई है।
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक करते हुए मंत्रालय में कहा कि बूस्टर डोज़ लगाए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को दोनों डोज़ लगे हुए 6 माह हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज़ लगवाने की पात्रता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की जनता ने वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़ लगवाने में देश में रिकार्ड स्थापित किया था, उसी तरह इस अभियान को भी सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।












Click it and Unblock the Notifications