MP News: IAS इकबाल सिंह बैंस नहीं चाहते एक्सटेंशन, चुनाव आयोग को भेजेंगे पैनल, इन नामों पर विचार
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का एक्सटेंशन सप्ताह समाप्त हो रहा है। इकबाल सिंह बैंस तीसरी बार एक्सटेंशन लेने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग तीन नाम का पैनल सरकार से मांग सकता है।
चीफ सेक्रेटरी के दावेदारों के तीन नाम में 1988 बैच की IAS और माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीना राणा, इसके अलावा 1989 बीच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के मोहम्मद सुलेमान और इसी बीच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार के नाम शामिल है। इन नाम के अलावा भी कई नाम पर विचार किया जा सकता है जिसमें नगरी प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ कुछ वरिष्ठ अवसर अजय तिर्की अनुराग उपाध्याय और आशीष उपाध्याय भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि पैनल में वीरा राणा सीनियरिटी के हिसाब से सबसे ऊपर है, इसलिए उनकी संभावना अधिक प्रबल मानी जा रही है। केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर पदस्थ कुष्ठ वृष अफसर बीसीएस की दौड़ में शामिल है में 87 बीच के आदित्य की इसी साल दिसंबर माह में सेवा निवृत हो रहे हैं। उनके बाद 1988 भेज के संजय बंदोपाध्याय 1989 बीच के अनुराग उपाध्याय और आशीष उपाध्याय CS की रेस में शामिल है।
दो बार मिल चुका है एक्सटेंशन
भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1985 बैच के अधिकारी इकबाल सिंह बेस 25 मार्च 2020 को मुख्य सचिव बने थे उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें दो बार एक्सटेंशन दिया जा चुका है। विधानसभा चुनाव के बीच उनका बड़ा हुआ कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। पहले बैंस को ही तीन माह का एक्सटेंशन दिए जाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा था, लेकिन बैंस के इनकार के बाद अब राज्य सरकार तीन अफसर के नाम का पैनल भारत निर्वाचन आयोग को भेजकर आयोग की सहमति के बाद नए मुख्य सचिव की पद स्थापना की जाएगी। बैंस की जगह नए मुख्य सचिव ही नई सरकार के गठन के समय सट्टा अरुण दल की सरकारी बनाने की सारी तैयारियों को अंजाम देंगे।












Click it and Unblock the Notifications