पहला प्यार भुला नहीं पा रही पत्नी, इंजीनियर पति शादी के 7 साल बाद प्रेमी से करवाएगा उसकी लव मैरिज

भोपाल। पहला प्यार वो खूबसूरत एहसास है जिसे कई लोग चाहकर भी नहीं भुला पाते हैं। शादी के बाद भी नहीं। ऐसा ही मध्य प्रदेश की इस फैशन डिजाइनर के साथ हुआ, जिसका सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति अब शादी के 7 साल बाद प्रेमी के साथ उसकी लव मैरिज करवाने जा रहा है। ताकि उसकी पत्नी अपने प्यार से साथ बाकी की जिंदगी खुशी-खुशी से गुजार सके। पत्नी की उसके प्रेमी से पति द्वारा शादी करवाने का यह मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी के 7 साल तलाक की नौबत

शादी के 7 साल तलाक की नौबत

यह अनूठा मामला उस समय सामने आया जब फैशन डिजाइनर शिवानी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजन (काल्पनिक नाम) तलाक की अर्जी लेकर फैमिली कोर्ट पहुंचे। दोनों की शादी को सात हो गए। बच्चे भी हैं। दोनों के तलाके से पहले उन्हें काउंसलर के पास भेजा गया।

इंटरकास्ट मैरिज नहीं हो सकी थी

इंटरकास्ट मैरिज नहीं हो सकी थी

काउंसलर शैल अवस्थी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीटी ऑफ लेक के कोलार क्षेत्र निवासी शिवानी और राजन की काउंसलिंग के दौरान पता चला कि शिवानी शादी से पहले एक युवक से प्यार करती थी। दोनों की अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन प्रेम विवाह को राजी नहीं हुए और शिवानी की शादी उसकी बिना मर्जी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजन से कर दी।

 पति पत्नी के बीच बढ़ती गई दूरियां

पति पत्नी के बीच बढ़ती गई दूरियां

दिक्कत यह रही कि शादी के बाद भी शिवानी अपना प्यार भुला नहीं सकी। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती गई। शिवानी अपना पहला प्यार पाने के पति को भी छोड़ने को तैयार हो गई। मामला ज्यादा आगे बढ़ने पर तलाक के लिए फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया।

 पति की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हुई खुश

पति की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हुई खुश

दोनों की काउंसलिंग के बावजूद उनके रिश्ते सामान्य नहीं हुए। पति ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसके तमाम प्रयासों के बावजूद शिवानी उसके साथ खुश नहीं है। वहीं, शिवानी ने भी ​स्वीकार किया कि वह अपने पहले प्यार को भुला सके। उसके प्रेमी ने भी अभी तक शादी नहीं की। वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पति बच्चों को नहीं रखना चाहता तो वह उन्हें अपने साथ प्रेमी के पास ले जाने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+