मध्य प्रदेश पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, दर्द से तड़पती प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल
सीहोर में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। इवेंट से लौट रही डायल 100 एफआरवी ने दर्द से तड़प रही प्रसूता जोकि एंबुलेंस का इंतज़ार कर रही थी,उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया।
भोपाल, 28 अप्रैल। अक्सर आपने पुलिस को गुंडे बदमाशों के पीछे भागते हुए देखा होगा। लेकिन आज मध्य प्रदेश पुलिस की एक सराहनीय पहल करती हूं तस्वीर सामने आई। दरअसल गुरुवार को सीहोर के थाना इछावर के अंतर्गत मोलगा गांव से प्रसूता वो पेट में दर्द हो रहा था और एंबुलेंस आने में समय लग रहा था। ऐसे में पुलिस के जवान ने डायल 100 FRV से प्रसूता को अस्पताल पहुंचाकर राहत दी।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को थाना इछावर जिला सीहोर की डायल 100 एफआरवी को इवेंट से लौटते समय ग्राम मोलगा के पास एक प्रसूता और उनके परिजन मिले। जो कि प्रसूता को बाइक द्वारा अस्पताल लेकर जा रहे थे।
पुस्तक में परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस वाहन के आने में देरी हो रही थी इसलिए उन्होंने 100 डायल की स्टाफ से मदद मांगी और हंड्रेड डायल के स्टाफ ने उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल को दी। कंट्रोल रूम से अनुमति मिलने पर डायल हंड्रेड सेवा द्वारा प्रसूता परवीन बी ( पति अकील खां) उम्र 30 वर्ष निवासी घेंघी खजुरिया को परिजनों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications