Rahul Gandhi: राहुल गांधी की जनसभा में पहुंची भारी भीड़, कालापीपल में किसानों ने गिफ्ट की प्याज-लहसुन की टोकरी
Rahul Gandhi Kalapeepal News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शाजापुर, कालापीपल में सभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां पर राहुल गांधी को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी। चारों तरफ जन सैलाब देखने को मिला। राहुल गांधी के दौरे को लेकर स्थानीय किसानों में भी उत्साह देखने को मिला।
बता दे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में भी शामिल हुए करीब 2 घंटे में कालापीपल, शाजापुर जिले में कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहे। कांग्रेस का दावा है कि राहुल की सभा में करीब 70 हजार से ज्यादा लोग जुटे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस है और दूसरी आरएसएस व बीजेपी। एक ओर गांधी और दूसरी ओर गोडसे। एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार, दूसरी तरफ मोहब्बत, आधार, भाईचारा। जहां भी यह जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं, गुस्सा पैदा करते हैं।
वहीं महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि पहले सर्वे करने की क्या जरूरत है? महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है? जबकि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह ओबीसी के नेता है। कानून आरएसएस और बीजेपी वाले बनाते हैं। बीजेपी के सांसदों को भी इस बारे में नहीं पूछा जाता।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में भाजपा की 10 साल से सरकार है। हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते हैं और निर्णय लेते हैं। हिंदुस्तान के सभी ओबीसी वर्ग से पूछना चाहता हूं कि 90 अफसर में से ओबीसी कितने हैं? ओबीसी की आबादी हिंदुस्तान मैं 50% है जबकि 90 में से तीन अफसर ओबीसी के हैं 3 साल पहले नरेंद्र मोदी के सरकार में जीरो अफसर ओबीसी के थे।

बता दे मध्य प्रदेश में बीजेपी के जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा प्रदेश के विभिन्न इलाकों से निकाली। एमपी के साथ अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस के साथ सीनियर नेताओं ने इन यात्राओं की शुरुआत की यह यात्राएं लगभग 11400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में पहुंची है। कांग्रेस का कहना है कि जन आक्रोश यात्रा के जरिए पार्टी ने जनता के बीच भाजपा सरकार की कमियों समिति कमलनाथ की सभासद की सरकार के कामकाज और उनके 11 वचनों को जनता के सामने रखा है।
राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सोयाबीन के किसानों को सही दाम नहीं देती है। आप छत्तीसगढ़ में किसानों के पास जाकर हमारी सरकार के बारे में जान सकते हैं। हम उनको धान के लिए देशभर से सबसे ज्यादा पैसा छत्तीसगढ़ में देते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया उसे पूरा करके दिखाया। हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ किया, लेकिन यहां बीजेपी ने आपको धोखा देकर कांग्रेस की सरकार चोरी कर ली। पिछले 18 साल में मध्य प्रदेश में 18000 किसानों ने आत्महत्या की है। तीन किसान हर रोज मध्य प्रदेश में आत्महत्या कर रहे हैं। यह इनकी सच्चाई है और यही इनकी सरकार है। उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? इसका जवाब मैं देता हूं क्योंकि यह चुने हुए लोगों के लिए काम करते हैं और आजादी के बाद से देश में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले किसानों को दबाने के लिए किसानों को कुचलने के लिए तीन कृषि काले कानून लाए थे। नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि हम किसानों की भलाई के लिए यह कानून लाए लेकिन मैं पूछता हूं कि अगर आप किसानों के लिए यह कानून लाए थे तो किसान सड़कों पर क्यों है? राहुल गाँधी ने कहा मैं आपको बताता हूं यह काले कानून दो-तीन अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी लाए थे। आप राजस्थान जाइए, आप छत्तीसगढ़ जाइए, आप कर्नाटक जाइये तो आप देखेंगे कि कांग्रेस पार्टी की सरकार गरीबों के लिए काम करती हैं।
राजस्थान की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप राजस्थान जाइए, देखिए वहां जनता के स्वास्थ्य के लिए मुफ्त इलाज होता है। मैं साफ-साफ कहता हूं कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए ना कि संगठन के लिए, ना ही एक दो उद्योगपतियों के लिए और ऐसी ही सरकार हम मध्य प्रदेश में चलना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications