Bhopal News: कुख्यात बदमाश जुबैर मौलाना कैसे हुआ बरी, पुलिस पर क्यों खड़े हुए सवाल, जानिए पूरी खबर

राजधानी भोपाल के कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना को अदालत से सजा दिलवाने में एक बार फिर पुलिस नाकाम साबित हुई। दरअसल सितंबर 2023 में हत्या के प्रयास को लेकर चलाई गई गोली के संबंध में बदमाश के खिलाफ पुलिस की विवेचना ऐसी की गई, जिस पर सजा ही नहीं दिलाई जा सकी।

ऐसे में सबूत के अभाव और साक्ष्य की कमी के कारण हत्या के प्रयास के मामले में जुबैर मौलाना बरी हो गया। इसके पहले भी बदमाश मौलाना पर कई गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन हर बार पुलिस की लापरवाही और साक्ष्य नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया जाता है। सोशल मीडिया पर एक बार उसका वीडियो भी वायरल हुआ था कि किस प्रकार पुलिसकर्मी उसे उसके घर घूमाने ले गए थे।

How the notorious criminal Zubair Maulana was acquitted, why questions were raised on police, know

विभागीय सूत्रों की माने तो पुलिस की लापरवाही और लचर जांच पड़ताल व्यवस्था से अब पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं आरोपी बदमाश पर शहर में लगातार अपराध में शामिल रहने के आरोप लगाते आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस तकनीकी एविडेंस नहीं जुटा पाई वहीं फरियादी ने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया जुबैर के खिलाफ बीते साल सितंबर 2023 की रात भोपाल के ही एक बदमाश पर गोली चलाने के आरोप थे। बदमाश जुबेर मौलाना के खिलाफ सीहोर भोपाल और इंदौर में 40 से अधिक क्राइम के मामले दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा साक्ष्य नहीं जताने से मिला लाभ

पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस की जांच पड़ताल और विवेचना इतनी कमजोर थी कि कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा कि जांचकर्ता आरोपी जुबैर मौलाना पर लगाए गए आरोपों को प्रमाणित करने में असफल रहे। ऐसे में जुबेर मौलाना को धारा 294, 307/34, 120बी, 427 के तहत आप से दोष मुक्त किया जाता है इसी तरह कुछ महीने पहले भोपाल बदमाश जुबेर मौलाना का एक वीडियो सामने आया था वीडियो में राजधानी की सड़कों पर वे गैंग के साथ जीप के बोनट पर खड़े होकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था।

क्या है जुबेर मौलाना का पूरा मामला

बताया जा रहा है की घटना 2 सितंबर 2023 की थी दुर्गा नगर के रहने वाले नफीस खान उर्फ अदालत का फोन पर शातिर बदमाश जुबैर मौलाना से विवाद हुआ। यही वजह थी कि नफीस ने उसके साथी बबलू को फोन कर कहा था कि वह उसके भाई को जुए की फड़ पर ना बुलाया करें। इसके बाद जुबेर ने नफीस को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद रात 12:15 पर जुबेर के इशारे पर उसके साथ ही सलमान राजा और साथी ने नफीस के घर पहुंच कर उसे पर गोलियां चला दी। मामले में जुबेर मौलाना, सलमान राजा समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+