MP News: डेढ़ महीने में एमपी भाजपा ने कैसे बनाए डेढ़ करोड़ सदस्य, वीडी शर्मा ने दी जानकारी

MP BJP News: बीजेपी ने अपने सदस्यता अभियान के तहत सिर्फ डेढ़ महीने में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह अभियान 2 सितंबर से शुरू हुआ था, और इसके अंतर्गत इंदौर लोकसभा क्षेत्र में देशभर में सबसे ज्यादा नए सदस्यों का पंजीकरण हुआ है।

इंदौर की विशेष उपलब्धि

बीजेपी के सदस्यता अभियान में इंदौर की विधानसभा क्रमांक 1 और 2 ने विशेष स्थान प्राप्त किया है, जो देश की टॉप 5 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हैं। वहीं, छिंदवाड़ा विधानसभा 8वें नंबर पर है, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।

MP BJP made 1 5 crore members in one and a half month Indore won - Video

लक्ष्य और उपलब्धियां

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस अभियान की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी राज्यों को अलग-अलग लक्ष्य दिए गए थे। भोपाल में हुई पहली कार्यशाला में उन्होंने एमपी में डेढ़ करोड़ सदस्यों की संख्या का लक्ष्य रखा था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

शर्मा ने कहा कि पहले फेज में 1 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पार किया गया, जबकि दूसरे फेज में मंगलवार रात तक 64,871 बूथों पर 1 करोड़ 50 हजार 28 सदस्य बनाए जा चुके हैं। इस दौरान 1 करोड़ 22 लाख लोगों ने डिजिटल फॉर्म भरा है, जिससे मध्य प्रदेश इस संदर्भ में आगे बढ़ा है।

ऑफलाइन सदस्यता

बीजेपी ने यह भी बताया कि जिन क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच नहीं है, वहां ऑफलाइन सदस्यता का काम जारी है। पहले दिन 46 हजार ऑफलाइन सदस्य बने, जिनमें से 23 हजार केवल मध्य प्रदेश से हैं।

MP BJP made 1 5 crore members in one and a half month Indore won - Video

सिर्फ झूठ ही नहीं होता राजनीति का आधार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जो लोग लगातार झूठ बोलते हैं और झूठ की ही राजनीति करते हैं, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि सिर्फ झूठ ही राजनीति का आधार नहीं होता। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतरकर माइक्रोप्लानिंग करके सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करके दिखाया है। मध्य प्रदेश में वैसे तो हमारे 41 लाख कार्यकर्ता हैं, लेकिन इनमें से 3 लाख कार्यकर्ता पूरी तरह से सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं। इनमें बूथ के कार्यकर्ता से लेकर पन्ना समिति के लोग और पन्ना प्रमुख तक शामिल हैं। हमारा सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हुआ था और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को हमने 12 लाख से ऊपर सदस्यता करके रिकॉर्ड बनाया था। अभियान का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था और इस चरण के अंतिम दिन यानी 15 अक्टूबर को भी हमने 11 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं।

शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश की टोली और जिलों से लेकर शक्तिकेंद्र तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। हर दिन शाम 7.00 बजे से जिलों की बैठक होती थी और सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता इस बैठक में रिपोर्ट देते थे। इसके बाद शाम 8 बजे से संभाग की बैठक होती थी संभाग प्रभारी के साथ सभी जिलाध्यक्ष और सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ता इसमें शामिल होते थे। रात्रि 9.00 बजे से प्रदेश स्तर की बैठक होती थी और हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री हितानंद और सदस्यता अभियान की टोली के सभी सदस्य बैठक करते थे और यह चर्चा होती थी कि किस विधानसभा में सदस्यता की क्या स्थिति रही। शर्मा ने कहा कि जो लोग झूठ की राजनीति करते हैं, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रम और ईमानदारी से अपने संगठन तंत्र की मजबूती के लिए काम करते हैं और यही भाजपा की ताकत भी है।

युवाओं, महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए थे, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मध्य प्रदेश में युवाओं के साथ महिलाएं, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और हर समाज वर्ग के लागों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। करीब 17 हजार से अधिक थर्ड जेंडर भी मध्य प्रदेश में भाजपा के सदस्य बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+