Bhopal News: ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाने वाला प्रोफेसर सौरभ कैसे बना सलीम, जाकिर नाइक पर लगाया ब्रेनवाश का आरोप

कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (HUT) के भोपाल छिंदवाड़ा और हैदराबाद से पकड़ाए सदस्य एटीएस की पूछताछ में कई राज उगल रहे हैं। वही संदिग्ध आतंकी सलीम (सौरभ) के परिजनों ने बताया कि कैसे उसने धर्म परिवर्तन किया।

How did Saurabh, who taught in Owaisi college become Salim, accuses Zakir Naik of brainwashing

organization HUT: मध्यप्रदेश में एटीएस की बड़ी कार्रवाई के बाद हिज्ब उत तहरीर संगठन (HUT) से जुड़े संदिग्ध आतंकियों के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पकड़े गए 16 सदस्यों में से सबसे अधिक चर्चा AIMIM चीफ ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर मोहम्मद सलीम उर्फ (सौरव राजवैद्य) की "हो रही है। सौरभ के माता-पिता ने बताया कि वह कैसे सलीम बना? पूरी खबर विस्तार से पढ़े।

राजधानी भोपाल में पकड़े गए हिज्ब उत तहरीर आतंकी संगठन से जुड़े कई संदिग्ध आतंकियों ने अपना धर्म परिवर्तन किया हुआ था। इनमें से एक भोपाल बैरसिया के रहने वाले सलीम (सौरभ राजवैद्य) ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया हुआ था। सौरभ के माता-पिता ने बताया कि उसने डॉक्टर कमाल के संपर्क में आकर अपना धर्म बदला था। बता दे डॉक्टर कमाल को एटीएस ने छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। सौरभ के पिता का कहना है कि उनका बेटा जाकिर नाइक की तहरीरें सुनकर कट्टर बन रहा था। वह कट्टरपंथी साहित्य पड़ने लगा था। जिसको लेकर पिता की उससे कई बार बहस भी हुई। पिता ने बताया कि 2010 में सौरभ सीरिया जाना चाहता था।

2014 सौरभ को पिता ने घर से निकाला

संदिग्ध आतंकी सौरभ (मोहम्मद सलीम) के पिता ने बताया कि कट्टरपंथी साहित्य पढ़ने के कारण उसका ब्रेनवाश हो गया था। पिता ने कई बार सौरभ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह झगड़ा करने लगा। जब पिता को लगने लगा कि सौरभ के विचार बदल गए हैं तो उन्होंने 2014 में उसे पत्नी सहित घर से निकाल दिया। हालांकि परिजनों का कहना है कि उनके लड़के का ब्रेनवाश जरूर हुआ है, लेकिन वे आतंकी नहीं है। पिता ने मीडिया को बताया कि वह किसी सत्य की खोज में लगा रहता था, लेकिन वो आतंकी जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता। डॉक्टर कमाल ने उसका ब्रेनवाश किया है।

सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर पत्नी को भी बनाया मुस्लिम

धर्म परिवर्तन करने वाले सौरभ राजवैद्य के पिता अशोक जैन ने बताया कि सौरभ का ब्रेनवाश होने के बाद वे घर में भगवान की मूर्तियां हटाने लगा था तस्वीरें फाड़ देता था। 2010-11 में जाकिर नाइक से प्रभावित कोई खास आदमी भोपाल आया और उसने हमारे बेटा और बहू को कुछ मंत्र जैसा पड़वाया। इसके बाद एक जश्न मनाया गया और कहा गया कि अब आप मुसलमान हो गए हैं। इसके बाद 2014 में जब बहू बुर्का पहन कर बैरसिया आई तो उन्होंने पिता ने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। बताया जाता है कि सौरभ ने अपने साथ ही पत्नी का भी धर्म परिवर्तन करा दिया था।

कौन है जाकिर नाइक

जाकिर नाइक इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संस्थापक और अध्यक्ष है। वह कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने के लिए विवादित चैनल पीस टीवी का संस्थापक है। हालांकि भारत में इसे बैन कर दिया गया है। लेकिन उसके कट्टरपंथी विचारधारा वाले साहित्य आज भी भारत में कई युवाओं के ब्रेनवाश कर रहे हैं। उनमें से एक भोपाल के बैरसिया का सौरभ भी शामिल है।

पकड़े गए 16 में से 7 का धर्म परिवर्तन

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए हिज्ब उत तहरीर (HUT) के 16 संदिग्ध आतंकवादियों में से 7 लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन कराया हुआ था। इन्होंने मध्यप्रदेश में लव जिहाद के तहत लड़कियों का धर्म परिवर्तन भी कराया। इनका ब्रेनवाश करने वाले लोग उच्च शिक्षित हैं। एचयूटी के आतंकियों में पकड़ा गया प्रोफेसर सलीम ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था।

जेहादी कॉकरोचों के लिए एमपी पुलिस पेस्टिसाइड: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एचयूटी के पकड़ाए सदस्यों के धर्मांतरण और लव जिहाद कनेक्शन पर कहा कि जिहादी कॉकरोचों के लिए मध्य प्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड की तरह है। ढूंढ ढूंढ कर निकाल कर मारेगी बीते महीनों में तीन बड़ी कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस ने की है। इसके साथ ही मोहम्मद सलीम (सौरव राजवैद्य) के ओबीसी के कॉलेज में पढ़ाने पर गृहमंत्री ने कहा कि हा वे ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था। इससे बाकी सब का नेटवर्क और कनेक्शन समझ में आता है। हम इस तरह के जितने कनेक्शन हैं पूरे देश के अंदर किस-किस के कहां-कहां पर है। इन सब की जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्याज की परत की तरह इस षड्यंत्र के भी राज खुलते जाएंगे और फिर सब आपके सामने आता जाएगा।

सौ से ज्यादा युवाओं से जुड़ा हुआ सलीम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों शहरों से पकड़ाए आरोपियों में से मोहम्मद सलीम (सौरभ) का सबसे ज्यादा नेटवर्क था। उसके भोपाल छिंदवाड़ा और हैदराबाद के अलावा भी देश के कुछ अन्य शहरों में भी नेटवर्क है। वे सौ से ज्यादा युवाओं से जुड़ा हुआ है। जिन्हें वे अपने संगठन से जोड़ चुका है या जोड़ने का प्रयास कर रहा था। एटीएस को इनमें से कई युवाओं की जानकारी लग गई है। इनमें से कुछ को पूछताछ के लिए एटीएस ने बुलाया भी है। हालांकि इनके संपर्क में आए लोगों से ऐसा इनपुट नहीं मिला है कि वे HUT के लिए इनसे जुड़े थे।

सलीम (सौरभ) ने सभी को जोड़ा

एचयूटी में भोपाल और हैदराबाद के लोग आपस में सलीम (सौरभ राजवैघ) के जरिए जुड़े। सौरभ धर्म परिवर्तन कर और सलीम बनकर हैदराबाद चला गया था। जहां पर वे हैदराबाद में कुछ लोगों के संपर्क में आया, जो कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए थे। सलीम ने उनका यहां भोपाल के लोगों से संपर्क करवाया। इसके बाद से सलीम इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के काम में लग गया। इसके चलते ही वे सबसे ज्यादा लोगों के संपर्क में रहा।

50 देशों में फैला चुका है हिज्ब उत तहरीर संगठन अपना नेटवर्क

कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर करीब 50 देशों में अपना नेटवर्क फैला चुका है। पहले इस संगठन को तहरीक ए खिलाफत के नाम से जाना जाता था। इसका मकसद लोकतांत्रिक देशों में इस्लामिक शरिया कानून लागू करवाना है। बताया जाता है कि 16 से अधिक देश इस संगठन पर प्रतिबंध लगा चुके हैं इससे जुड़े सदस्यों प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मध्य प्रदेश एटीएस ने की है। जिसमें 16 लोगों को पकड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+