Bhopal: क्राइम ब्रांच पर फायर करने वाले बदमाश सोनू पचौरी बनाता था आपत्तिजनक वीडियो फिर करता था ब्लैकमेल

Bhopal News: क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग कर भागने वाले बदमाश सोनू पचौरी के बारे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, सोनू पचौरी बेहद शातिर बदमाश है उसमें रिवेरा टाउन में अपना एक गेस्ट हाउस बना रखा है। जहां वे लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करता था।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि सोनू पचौरी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए भारत से भोपाल आने वाले अपने दोस्त और परिचित को होटल की बजाय गेस्ट हाउस में रुकवाया करता था। जहां उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और फिर लोगों से अड़ीबाजी और ब्लैकमेल करता था।

How crook Sonu Pachauri trapped people and used to blackmail them by making videos

उसके जाल में फंसे देवेश विदुआ एक सिविल कांट्रेक्टर हैं और मोबाइल टावर लगवाने का काम भी करते हैं उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि करीब 2 साल पहले सोनू पचौरी से उनकी मुलाकात हुई थी उसने खुद को एजल इन्वेस्टर बताकर परिचय दिया था। उस समय वह अयोध्या नगर में कॉल सेंटर चलाया करता था। बाद में उसने भोपाल, दिल्ली, मुंबई और दुबई, इंग्लैंड में उसके गेस्ट हाउस होने की जानकारी दी। उसके लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियां देखकर वे उसके जाल में फंस गए।

क्राइम ब्रांच ने गोली चलाने वाले मामले में अश्विन शर्मा और प्रतीक जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भी भेज दिया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी सोनू पचौरी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सोनू पचौरी बनाता था आपत्तिजनक वीडियो फिर करता था ब्लैकमेल

देवेश ने बताया कि सोनू पैसों के अलावा फर्जी सिम की मांग भी करने लगा बे पीड़ित के कर्मचारियों के नाम पर फर्जी सिम निकला कर उन पर पेटीएम, फोन पे, गूगल पे सक्रिय करके उसे दे। उनसे बैंक खाते भी खुलवाने की बात कही, ऐसा नहीं करने पर वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। धमकियों से घबराकर यह बात उसने अपने रिश्तेदार को बताई और उनके सामने सोनू पचौरी की पूरी कहानी सामने आ गई। वह कारोबारी नहीं, बल्कि व्यापम मामले का मुख्य आरोपी है। उसके बाद उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

क्रेसर लगाने के लिए मांगे थे 40 लाख रुपए

फरियादी देवेश ने बताया कि उन्हें क्रेशर लगाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। बे उसकी बातों में फस गए उन्होंने सोनू पचौरी से ब्याज पर ₹40 लाख मांगे थे, जो बाद में उसने दे दिए। बदले में उनसे बिना तारीख लिखे हुए चेक हस्ताक्षर करा कर और दस्तावेज के नाम पर कुछ खाली स्टांप पेपर लिखवा कर रख लिए थे। आरोपी सोनू पचौरी ने पीड़ित को ऐसा लालच दिया था कि वह उसे भगवान समझने लगे थे। वह सोनू के कहने पर अपने परिचितों और रिश्तेदारों को आरोपी के रेस्ट हाउस में रुकवाने लगे थे। करीब 15 दिन पहले शिकायतकर्ता ने सोनू से निवेश के बारे में बात की तो आरोपी सोनू पचौरी उन्हें धमकाने लगा और कहने लगा कि परिचितों और रिश्तेदारों की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें उसके पास है। इसके बाद धमका कर उनसे ₹2 करोड़ की मांग करने लगा। इसके बाद क्रेशर भी अपने नाम कराने की धमकी देने लगा।

कौन है बदमाश सोनू पचौरी

सोनू पचौरी व्यापम मामले में आरोपी रहा है उसके उत्तर प्रदेश बिहार के कुख्यात बदमाशों के साथ संपर्क पे गए हैं। वह देवेश विदुआ पर अड़ीबाजी कर रहा था। देवेश ने 3 अगस्त को एफ आई आर दर्ज कराई थी कि आरोपी सोनू पचौरी अमित सोनी अनुराग सोनी शशांक पुखराज उर्फ टिंकू से अश्लील वीडियो के नाम पर धमका रहे थे। उनकी मांग थी कि साइबर फ्रॉड के लिए सिम उपलब्ध कराओ। वरना तुम्हारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपी अमित सोनी सहारनपुर उत्तर प्रदेश में 2200 करोड़ रूपए के घोटाले में आरोपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+