गृह मंत्री ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, MP में नाबालिग से रेप के मामले में अब तक 38 दोषियों को फांसी
ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने झारखंड में हुई दरिंदगी की घटना को लेकर कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा
भोपाल, 31 अगस्त। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोरोना महामारी पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 47 नए केस आए हैं, वहीं 42 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 398 संक्रमण दर 0.80% और रिकवरी रेट 98.70% है। गृहमंत्री ने कोचिंग संस्थान के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि भोपाल में एक कोचिंग संस्था में स्टूडेंट की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भोपाल पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा गृह मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा।
Recommended Video

एमपी में नाबालिग से रेप के मामले में अब तक 38 दोषियों को फांसी
बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। गृह मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक इन मामलों में 38 लोगों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश महिला थानों में महिला हेल्पलाइन स्थापित करने वाला पहला राज्य है। इसके अलावा मुस्कान अभियान चलाने वाला भी मध्यप्रदेश ही है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मिलाद के ट्वीट को लेकर गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि महान भारत को बदनाम भारत बताने वाले कमलनाथ सदैव देश और प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश में रहते हैं।

कांग्रेस में एक व्यक्ति-एक पद वाला बयान कमलनाथ और नकुलनाथ की ओर इशारा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का कांग्रेस में एक व्यक्ति-एक पद वाला बयान कमलनाथ और नकुलनाथ की ओर इशारा है।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में आज भगदड़ का आलम है। गुलाम नबी आजाद जी के साथ जम्मू-कश्मीर के सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है। 'कांग्रेस जोड़ो' की जगह 'कांग्रेस तोड़ो' यात्रा चल रही है।

झारखंड में हुई दरिंदगी की घटना को लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा
ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने झारखंड में हुई दरिंदगी की घटना को लेकर कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' का कैंपेन चलाने वाली कांग्रेस झारखंड के दुमका में जिंदा जला दी गई बेटी की मौत पर सिर्फ ट्वीट कर संवेदना जताने का दिखावा कर रही है।
विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से पर्यटन कराने वाले कांग्रेस दरिंदगी की शिकार बेटी के अच्छे इलाज की व्यवस्था भी नहीं करा पाई।

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी केजरीवाल सरकार : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
अन्ना हजारे द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिए बयान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि माननीय अन्ना हजारे की चिट्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। शराब नीति में भ्रष्टाचार के सवालों पर अरविंद केजरीवाल को जनता को जवाब देना चाहिए।
वहीं गणेश चतुर्थी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गणेश स्तुति सुनाई। उन्होंने कहा- प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।। लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्।। नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्।।
सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकनाएं।
ये भी पढ़ें : सेना में जाने की प्रैक्टिस करने वाले युवकों को भोपाल पुलिस ने खदेड़ा, दोबारा ग्रा...












Click it and Unblock the Notifications