भोपाल में हिट-एंड-रन का मामला, तेज रफ्तार कार चालक ने गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर,CCTV आया सामने
भोपाल में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बागसेवनिया इलाके में तेज रफ्तार कार ने गश्त कर रहे पुलिस जवानों को टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि एक पुलिसकर्मी को चपेट में लेकर काफी दूर तक घसीटते हुए
भोपाल,20 सितंबर। राजधानी में एक बार फिर हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बागसेवनिया इलाके में तेज रफ्तार कार ने गश्त कर रहे पुलिस जवानों को टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि एक पुलिसकर्मी को चपेट में लेकर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। बाइक सवार एक पुलिसकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं तीन और पुलिसकर्मी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। अगर बाइक सवार पुलिसकर्मी ने सजगता नहीं दिखाई होती, तो इस घटना में चार और पुलिसकर्मियों की जिंदगी दांव पर लग जाती।
Recommended Video

बाइक सवार पुलिसकर्मी की सजगता से बची 3 पुलिसकर्मियों की जान
जानकारी के अनुसार शनिवार देवराज बागसेवनिया इलाके में चार पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। गस्त करते हुए पुलिसकर्मी नारायण नगर में आकर मिले। जहां चारों पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार को आते हुए बाइक सवार पुलिसकर्मी राकेश मेहरा ने देखा, वैसे ही वह बाइक से कूदे और तीन पुलिसकर्मी साइड हो गए लेकिन एक सिपाही धर्मराज मेहरा गाड़ी की चपेट में आ गए। कालू ने घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। घायल धर्मराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर है।

नहीं मिला संभलने मिलने का मौका
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों को कार चालक ने संभलने तक का मौका नहीं दिया। वीडियो में दिख रहा है एक पुलिसकर्मी बाइक पर बैठा था बाकी तीन लोग खड़े थे तेज रफ्तार कार गुजरी और एक सिपाही को चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चारों से भाइयों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गनीमत रही कि एक सिपाही ने बाइक से तुरंत कूदकर बाकी पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया। एक पुलिसकर्मी को कार रौंदकर घसीटते हुए ले गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

आरोपी ड्राइवर ने किराए से ली थी कार
इस घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह घटना सोची-समझी साजिश और पुलिस वालों से बदला लेने के लिए भी हो सकती है। क्योंकि कार चालक ने जिस रफ्तार से पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की, उसे देखकर किसी बड़ी साजिश का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुलिसकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर किराए की कार लेकर आया था। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी।

युवक ने नशे की हालत में कार से कई लोगों को कुचला
हालही में कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल के अशोक गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे की हालत में कार से कई लोगों को कुचल दिया था। आरोपी युवक कई किलोमीटर तक लोगों को टक्कर मारता हुआ गया। उसके बाद गोविंदपुरा आईटीआई कैंपस के पास उसकी कार पलट गई। जिसके बाद भीड़ ने उसे जमकर पीटा था। इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications