MP News: छिंदवाड़ा समेत 29 सीटों पर मिलेगी ऐतिहासिक जीत- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

Lok sabha Chunav 2024: प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव प्रचार दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ और कल 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। पूरे देश में चुनाव अभियान के दौरान जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को आशीर्वाद दिया है।

विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने मध्यप्रदेश के मन में मोदी और मोदी के मन में मध्यप्रदेश को साबित किया था। वहीं, लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी पर प्रदेश की जनता ने विश्वास किया। पार्टी को छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों पर ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

Historic victory will be achieved on 29 seats including Chhindwara - BJP State President Vishnudutt Sharma

यह विश्वास इसलिए है कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और टीम भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम किया है। 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक सफलता राजनीतिक पंडितों और विश्लेषकों के अध्ययन और शोध का विषय बनेगा।

प्रधानमंत्री ने की 8 जनसभाएं, मुख्यमंत्री ने की 180 जनसभा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने बूथ विजय अभियान चलाया था, जब 4 जून को परिणाम आएंगे तो उसमें 80 प्रतिशत बूथों पर भारतीय जनता पार्टी विजय श्री हासिल करेगी। हमने हर बूथ पर चुनाव जीतने का संकल्प लिया था और हर बूथ पर पिछली बार से 10 प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनता ने बहुत प्यार पार्टी को दिया। मुझे उम्मीद है कि इस बार प्रचंड न सिर्फ प्रचंड जीत होगी और बल्कि पिछले लोकसभा चुनाव से 10 प्रतिशत जयादा यानी करीब 68 प्रतिशत वोट पार्टी को मिलेंगे।

शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में चुनाव के दौरान 8 जनसभा और 2 रोड शो किए। केंद्रीय गृह और सहाकारिता मंत्री अमित शाह ने 4 जनसभाएं, 1 रोड शो ,1 कलस्टर और 1 प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने 7 जनसभाएं, 1 शक्ति केंद्र सम्मेलन, 1 प्रबुद्धजन सम्मेलन और 2 क्लस्टर बैठक को संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 जनसभा 1 सामाजिक बैठक को संबोधित किया।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लगभग 180 से अधिक आम सभाएं और 58 रोड शो किए। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश के 12 राज्यों में 72 लोकसभा सीटों पर प्रचार किया। श्री शर्मा ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान 29 लोकसभा क्षेत्रों की 171 विधानसभाओं एवं 192 अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता की।

दस हजार से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं

शर्मा ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान 12 हजार शक्ति केंद्रों में से 10 हजार 99 शक्ति केंद्रों पर पथ सभाओं (नुक्कड़ सभा) का आयोजन किया गया, जिसमें 2070 पार्टी नेताओं ने सभाएं ली और करीब 20 लाख लोग इन पथ सभाओं में शामिल हुए। इसी तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट हासिल करने का टारगेट दिया था,इसी के मद्देनजर हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढाने के लिए अभियान चलाया गया। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर केवल एक दिन में प्रदेश के बूथों पर 2 लाख 82 हजार 242 लोगों को पार्टी ज्वाइन कराई गई। 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत 66 हजार 826 जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मतदाता पर्ची वितरण अभियान को भी सभी 64 हजार 523 बूथों पर जमीन पर उतारकर काम किया गया।

शर्मा ने कहा कि बूथ विजय अभियान के अंतर्गत 10 दिन 2 घंटे अभियान चलाया गया, जिसके तहत 40 हजार 866 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने कुशल रणनीति बनाने का काम किया। चुनावी रणनीति के अंतर्गत 6 लाख से अधिक लोगों को शामिल कर 5300 से अधिक सामाजिक बैठकें पार्टी नेतृत्व ने की। चुनाव में 21 लोकसभा संवाद केंद्रों से 1 करोड़ 64 लाख 85 हजार 560 फोन किए गए और चारों चरणों में 298 वीसी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। लगभग 22 हजार महिलाओं ने महिला कॉल सेंटर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस प्रयोग को देश के अन्य राज्यों ने भी सराहा। 6 देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के बूथ प्रबंधन और प्रेजेंटेशन को देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+