Bhopal : रात 3 बजे तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण बैंक कर्मी युवती की चली गई जान

भोपाल के हबीबगंज इलाके में रात 3 बजे तेज रफ्तार कार एक घर की बाउंड्री वॉल से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार बैंक कर्मी युवति की मौके पर मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज हमीदिया में जारी है।

भोपाल में एक्सीडेंट के चलते सतना की युवती की हुई मौत

राजधानी भोपाल के हबीबगंज इलाके में तेज रफ्तार कार के पलट जाने से बैंक काम करने वाली युवती की जान चली गई। घटना बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात 3 बजे की बताई जा रही है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार सबसे पहले एक मकान की बाउंड्री वॉल पर टकराई, उसके बाद पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवति की मौके पर मौत ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से हमीदिया अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। मृतक युवती के घरवालों को पुलिस ने सूचना दी। जिसके पारुल के बाद पारूल के घर वाले सतना से भोपाल के लिए निकल गए।

मृतक युवती बैंक में करती थी नौकरी

जानकारी के अनुसार पारुल दाहिया नाम की 25 साल की युवती सतना की रहने वाली थी और कोलार के स्वास्तिक अपार्टमेंट में किराए के घर में रह रही थी। वे एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। भोपाल में ही रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। बुधवार देर रात वे दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रही थी। कार में पारुल के साथ ही 3 दोस्त भी सवार थे। रात करीब 3 बजे EON कार की तेज रफ्तार होने की वजह से गाड़ी आने अनियंत्रित होकर बिट्ठल मार्केट के रवि शंकर नगर में एक घर से टकरा गई। इसके बाद कार पलट गई। जिसमें पारुल दाहिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो दोस्त मौके से हुए फरार

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे पारुल की मौके पर मौत हो गई और एक युवक सजल जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उनके दो साथी मौके से तत्काल भाग गए। राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां पारुल दाहिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सजल जैन का इलाज जारी है।

Recommended Video

    दौसा: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, फिर क्‍या हुआ..देखें खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+