बंगाल की खाड़ी में बने वैक्यूम से राजधानी सहित MP में मानसून मेहरबान, टाल सकता है फसलों पर सूखे का खतरा

Bhopal weather news: बंगाल की खाड़ी में बने वैक्यूम से लंबे समय के बाद ही सही लेकिन मानसून ने प्रदेश और शहर में दस्तक दे दी। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र और दक्षिणी ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है, लेकिन पूर्वी शिरा नजीबाबाद, लखनऊ, सतना रायपुर से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डर वेद सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर कम दबाव की क्षेत्र तक एक ध्वनि का बनी हुई है इससे एक बार फिर नमी युक्त बादलों ने प्रदेश में अपना डेरा डाल लिया है पिछले 24 घंटे में शहर में 22.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Heavy rain may occur in entire Madhya Pradesh including Bhopal, weather news

मानसून के फिर सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर अच्छी बारिश होने की संभावना बन गई है। इस सीजन में प्रदेश में 1 जून से लेकर मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 664.5 मिली मीटर वर्षा हुई है। जो सामान्य बारिश ( 823.9 मिमी.) की तुलना में 9% कम है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य से 47% तक कम बारिश हुई है इससे सोयाबीन धान की फसलों पर सुख का खतरा मंडराने लगा था, जो अब टल सकता है।

कहां कितनी बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटे में नरसिंहपुर में 41 सिवनी में 27 नौगांव में 22, ग्वालियर में 18.5, सतना में 14, मंडला में 12, छिंदवाड़ा में 10, जबलपुर में 8.6 सीधी और पचमढ़ी में 7, शिवपुरी और नर्मदापुरम में 6 रायसेन में तीन, मलाजखंड में दो, भोपाल में 22.6 गुना में 0.8 सागर में 0.2 मिमी वर्षा हुई है। अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद शहर के किन्हीं क्षेत्र में गलत चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+