Bhopal: हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़े, अस्पतालों में लगी कतारें, गर्म हवा के थपेड़ों से और तीखे हुए गर्मी के तेवर

भोपाल में अचानक बढ़ी तेज गर्मी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गई है।

Heat stroke patients increased, queues in hospitals due to gusts of hot air intense heat

Bhopal weather News: राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे दिन भी शहर का तापमान बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। अचानक बड़ी गर्मी से रहवासी परेशान है। जेपी व हमीदिया अस्पताल में कुल मरीजों की संख्या तो कम हुई है। मगर हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीज बढ़े। शनिवार को दोनों सरकारी अस्पतालों में 30 से 35 से मरीज आए। इनमें चक्कर, उल्टी, दस्त, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आंखों में जलन जैसे लक्षण नजर आए।

इससे लोगों को कमजोरी मांसपेशियों में ऐंठन सिर में दर्द पेट खराब होने की शिकायत हो रही है। यह सभी समस्याएं हीट वेव के कारण हुए हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। इससे शरीर में तापमान बढ़ जाता है शरीर में पानी की कमी होने से यह होता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं उल्टी आने लगती है और कई मामलों में धड़कन भी तेज हो जाती है।

जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर एमएस खान ने बताया कि जिले में गर्मी बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ना शुरू हो गया है। हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हीट एग्जॉशन गर्मी बढ़ने के नकारात्मक प्रभावों के सबसे हल्के रूप हैं। उन्होंने बताया कि दिन में अगर धूप ज्यादा हो तो घर या ऑफिस से बाहर ना निकले। अगर बाहर निकले तो कानों को कपड़ों और आंखों को चश्मे से ढक ले।

गर्म हवा से और बढ़ी गर्मी

गर्म हवा के थपेड़ों से प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे होने लगे शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। उधर धार में भी लगातार दूसरे दिन लोचली अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में 25 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी होने का सिलसिला अभी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+