Bhopal News: एम्स में डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल को देख रोने लगी हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से पीड़ित महिला
Bhopal Aiims news: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजधानी भोपाल में एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर घायलों को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।
बुधवार शाम डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल एम्स हॉस्पिटल पहुंचे। जहां वे इमरजेंसी वार्ड से होते हुए बर्निंग यूनिट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हरदा पटाखा फैक्ट्री के घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले एम्स में सारी व्यवस्थाएं कर ली गई थी।

डिप्टी सीएम को देख घायल 8 साल के मासूम की मां रोने लगी
Recommended Video
डिप्टी सीएम राजन शुक्ला को देखा पताका फैक्ट्री विस्फोट से पीड़ित 8 साल के मासूम की मां रोने लगी और बोली सब फैक्ट्री मालिक को नहीं छोड़ना उसने हमारा पूरा परिवार तबाह कर दिया है। महिला को रोता देख डिप्टी सीएम ने उससे उनका हाल-चाल पूछा और कहा कि आप चिंता ना करें ऐसी ऐसी आप चिंता ना करें, ऐसी कार्रवाई करेंगे कि लोग याद रखेंगे।

महिला ने वन इंडिया को बताया घटना का सच
वहीं पीड़ित महिला ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि मंगलवार 11 बजे हम मां बेटा मंदिर से घर पहुंचे थे। हमारे घर से फैक्ट्री की दूरी 100 से 150 मीटर पर है। जैसे ही हमने घर का गेट खोल वैसे ही फैक्ट्री में एक बड़ा धमाका हुआ और हम सब घबरा गए हमने बिल्डिंग छोड़कर भागना शुरू कर दिया। पहला धमाका बहुत जोरदार था। करीब आधा किलोमीटर दूर जाने पर दूसरा तीसरा धमाका हुआ। जिसके बाद बिल्डिंग के मटेरियल लोहा, ईट मेरे बच्चे को आकर लगे। मेरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हमारा घर पूरा तबाह हो चुका है रहने को जगह नहीं है। सरकार से यही उम्मीद है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications