flashback 2019 : मध्य प्रदेश BJP के कई नेताओं की हुई हत्या, हनी ट्रैप में फंसे नेता-अफसर बनवा बैठे गंदे वीडियो
भोपाल। मध्य प्रदेश नए साल 2020 के इस्तकबाल को तैयार है। आने वाले साल से मध्य प्रदेश को ढेरों उम्मीदें हैं। साथ ही बीतते साल 2019 की कई घटनाओं को यह प्रदेश लम्बे समय तक नहीं भूल पाएगा। हनीट्रैप केस ने यहां की सियासत और नौकरशाही में भूचाल ला दिया था।

वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम भी बेहद रोचक रहा था। आइए नए साल के आगमन के मौके डालते हैं सालभर के कुछ प्रमुख घटनाक्रमों पर नजर।
Recommended Video

लोकसभा चुनाव 2019 मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 जीतकर सत्ता में आई कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का सिलसिला जारी नहीं रख सकी। मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ मुख्यमंत्री कमलनाथ बेटे नकुल नाथ की ही सीट छिंदवाड़ा बचाने में सफल रही। शेष 28 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जो लोकसभा चुनाव 2014 के चुनाव से एक सीट ज्यादा है। लोकसभा चुनाव में पूरे मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम गुना शिवपुरी सीट का रहा। यहां पर कांग्रेस के दिग्गज व मध्य प्रदेश के सीएम की दौड़ रहने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया हार गए। भाजपा के केपी यादव ने सिंधिया को सवा लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

हनीट्रैप ने बनवा दिए कइयों के गंदे वीडियो
वर्ष 2019 के सितम्बर में हनी ट्रैप केस उजागर हुआ, जिसके नित नए खुलासों की गूंज 2020 में भी सुनाई देगी। दरअसल, मध्य प्रदेश में नेताओं, अफसरों और रसूखदारों को हुस्न के जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का पूरा खेल मध्य प्रदेश हनी ट्रैप केस है। इंदौर नगर निगम का इंजीनियर हरभजन सिंह भी गिरोह के जाल में फंसा और अश्लील वीडियो बनवा बैठा। गिरोह ने उससे अश्लील वीडियो के बदले तीन करोड़ रुपए मांगे। हरभजन सिंह ने इंदौर के पलासिया पुलिस थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने 18-19 सितम्बर को भोपाल-इंदौर से बरखा सोनी भटनागर, आरती दयाल, भोपाल, श्वेता विजय जैन, सागर, श्वेता स्वप्निल जैन, जयपुर, मोनिका यादव, राजगढ़ को पकड़ा तब से आए दिन हनी ट्रैप केस में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

चित्रकूट से जुड़वां भाइयों का अपहरण
पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर देने वाला केस चित्रकूट से बच्चों का अपहरण का था। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में तेल व्यापारी के दो जुड़वां बेटे प्रियांश व श्रेयांश का 12 फरवरी को स्कूल बस से बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। वारदात को पद्म शुक्ला शुक्ला नाम के शख्स ने अंजाम दिया था। बीस लाख की फिरौती लेने के बाद भी उसने दोनों बच्चों को मार दिया था। 23 फरवरी की रात को यूपी के बांदा जिले की यमुना नदी से प्रियांश व श्रेयांश के शव बरामद कर पुलिस ने मामले में पद्म शुक्ला समेत छह आरोपियों को पकड़ा। बच्चों को ढूंढने के लिए दो राज्यों की पुलिस और एसटीएफ लगी हुई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मामले में संज्ञान लिया था।

भाजपा नेताओं की हत्या
मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या और उन पर जानलेवा हमले के मामले भी सालभर चर्चा में रहे। बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को बेरहमी से मार डाला गया था। वे सुबह की सैर पर निकले थे तभी उनकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। उधर, गुना में परमाल कुशवाह नामक युवक को गोली से उड़ा दिया गया। यह युवक भारतीय जनता पार्टी के पालक संयोजक शिवराम कुशवाह का रिश्तेदार था। इनसे पहले मंदसौर नगर पालिका के दो बार अध्यक्ष रहे बीजेपी के नेता प्रहलाद बंधवार की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे शाम को जिला सहकारी बैंक के सामने स्थित भाजपा नेता लोकेंद्र कुमावत की दुकान पर बैठे थे। जैसे ही वह बाहर निकले, बुलेट पर सवार एक बदमाश ने पास आकर उनके सिर पर गोली मार दी। इंदौर में कारोबारी और बीजेपी नेता संदीप अग्रवाल को भी सरेआम गोलियों से भून दिया गया था।

पकड़ी गई साधना पटेल
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीहड़ों में खौफ का पर्याय बन चुकी 21 साल की दस्यु सुंदरी साधना पटेल को गिरफ्तार करने में पुलिस को वर्ष 2019 में कामयाबी मिली। पाठा के जंगलों की पहली दस्यु सुंदरी साधना पटेल की पुलिस को लूट, डकैती और किडनैप जैसे संगीन मामलों में तलाश थी। साधना पटेल को सतना जिले के झगंवा क्षेत्र के कडियन मोड़ जंगल से पकड़ा गया था। साधना पटेल चित्रकूट जिले के भरतकूप चौकी क्षेत्र के बगैहा गांव से सटे भड़हापुरवा की रहने वाले होरीलाल पटेल की बेटी है।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications