Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कमलनाथ का मोबाइल हैक कर कांग्रेस नेताओं से मांगे 10 लाख रुपए, गोविंद गोयल ने चाय पिलाकर पकड़ा दिया

Bhopal kamal nath News: मध्यप्रदेश में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर ठगी कर रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश पूर्व सीएम कमलनाथ के नंबर को हैक कर आरोपियों ने कांग्रेस नेताओं को फोन कर आरोपियों ने ₹10 लाख की मांग की। जब कांग्रेस नेता को इस पर संदेह हुआ तो उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना तैयार की।

इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दे आरोपियों ने कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को कॉल कर पैसे मांगे थे। आरोपियों के नाम सागर सिंह परमार (27) और पिंटू परमार (25) हैं। दोनों आरोपी गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले हैं।

Hacked Kamal Naths mobile and demanded 10 lakhs from Congress leaders, Govind Goyal caught him

कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया। गोयल का दावा है कि कॉल जिस नंबर से आया था, वह PCC चीफ कमलनाथ का नंबर था। आरोपियों ने खुद को कमलनाथ का पीएसओ बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी बिजी हैं। उन्हें पांच लाख रुपए अर्जेंट में चाहिए। संदेह होने पर उन्होंने थोड़ी देर में कॉल करने की बात कही।

पकड़ने के लिए बंगले पर चाय पिलाने बुलाया

कांग्रेस नेता ने संदेह होने पर कमलनाथ से फोन पर बात की। उन्होंने ऐसी किसी जरूरत से इनकार कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपियों का दोबारा कॉल आया। गोविंद गोयल ने आरोपियों को पकड़ने के इरादे से बंगले पर बुलाया। दो युवक करीब साढ़े तीन बजे गोविंद गोयल के बंगले पर पहुंचे। जहां उन्हें बैठाकर चाय पिलाई। इस बीच क्राइम ब्रांच को भी मामले की जानकारी दे दी।

करीब एक घंटे तक आरोपियों को बातों में उलझाकर रखा। बातचीत के दौरान उनकी बातें संदिग्ध लग रही थीं। दोनों युवकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इसके अलावा विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को भी कॉल कर रूपये की डिमांड की हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+