Bhopal News: रामेश्वर के सामने नरेश ज्ञानचंदानी और कृष्णा गौर को टक्कर देंगे रविंद्र साहू, PC शर्मा को भी टिकट
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद राजधानी के हुजूर, दक्षिण पश्चिम और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर साफ हो चुकी है।
भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के खास समर्थक रविंद्र साहू (झूमर वाला) को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि रविंदर साहू के कांग्रेस उम्मीदवार बनाने से गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर हो सकती है। दरअसल इस विधानसभा क्षेत्र में 10 बार से लगातार भाजपा चुनाव जीत रही है। लेकिन अब यहां के मतदाता स्थानीय उम्मीदवार को देखकर पाला बदल सकते हैं।

रविंद्र साहू कांग्रेस में महासचिव के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा उन्हें दिग्विजय सिंह का खास माना जाता है। भोपाल में झूमर वाला के नाम से लोग उन्हें जानते हैं। दरअसल, कई सालों से उनका परिवार झूमर बनाने का काम कर रहा है। उनके झूमर बनाने की पहचान दूर-दूर तक है। रविंद्र साहू भी पिछड़ा वर्ग से आते हैं।
वही भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री पीपी शर्मा पर भरोसा जताया है। इस विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी कांग्रेस काफी कन्फ्यूज चल रही थी दरअसल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना लगातार इस क्षेत्र से दावेदारी जाता रहे थे। लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने एक बार फिर पीसी शर्मा को मौका दिया है। पीसी शर्मा ने पिछला विधानसभा चुनाव पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को हराकर जीता था।
रामेश्वर शर्मा को टक्कर देंगे नरेश ज्ञानचंदानी
हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने एक बार फिर सिंधी समाज के प्रमुख चेहरे को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, कांग्रेस की दूसरी सूची में नरेश ज्ञानचंदानी को हुजूर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। बता दे ज्ञानचंदानी को पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने करीब 15000 मतों से हरा दिया था। लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें मौका दिया है। ऐसे में हुजूर विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। रामेश्वर शर्मा विकास के काम तो किए हैं, लेकिन क्षेत्र में महंगाई बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा विकास कार्यों में भेदभाव से जनता नाराज है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रामेश्वर शर्मा ने अपने क्षेत्र में जनता को ठगा है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर बयान देकर रामेश्वर शर्मा सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं।
उत्तर सीट से कांग्रेस ने विधायक आरिफ अकील
भोपाल की उत्तर सीट से कांग्रेस ने विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को उम्मीदवार बनाया है। बता दे सेट को लेकर भी कांग्रेस काफी कंफ्यूजन में थी दरअसल विधायक आरिफ अकील का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ऐसे में उनकी जगह किसको टिकट दिया जाए इसे लेकर पार्टी में कई नाम पर विचार-विमर्श चल रहा था। अखिल के परिवार से ही कई लोगों ने दावेदारी की हुई थी। इसके अलावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नासिर इस्लाम भी उत्तर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के सामने आतिफ अकील को मौका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications