गुजरात के ये 'चायवाले' रातों-रातों होना चाहते थे अमीर, गंवा बैठे जिंदगी भर की कमाई

Jhabua News , झाबुआ। ये तो हम बचपन से ही सुनते आए हैं कि लालच बुरी बला है। आज देख भी लिया। तस्वीर में दिखाए दे रहे ये महिला-पुरुष पति-पत्नी हैं। गुजरात के रहने वाले हैं। लालच में आ गए। रातों-रात अमीर बनने का ख्वाब देखने लगे।

Gujrat Couple lost Money in purchasing Gold from Jhabua Man

नतीजा यह रहा कि अमीर बनने के चक्कर में खुद की जिंदगी भर की कमाई गंवा दी। यही नहीं बल्कि शादीशुदा बेटी के भी लाखों रुपए डूबो दिए। एक श्ख्स ने बहुत ही शातिर अंदाज में इनको नकली सोना देकर लाखों रुपए ठग लिए।

मामले के अनुसार गुजरात के आणंद जिले के बोरसड़ गांव निवासी नट्टु भाई व गीता बेन परमार बोरसड गांव के बस स्टैंड पर चाय का ठेला चलाते हैं। मेहनत करके बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ पैसे जोड़े। एक दिन मध्यप्रदेश के झाबुआ का एक शख्स इनके ठेले पर चाय पीने आया। वह रोजाना आने लगा तो जान-पहचान बढ़ गई। उसने नट्टु भाई व गीता बेन को बताया कि उसके घर में खुदाई करने पर सोना निकला था, जिसे वह कुछ सस्ते में बेचना चाह रहा है।

Gujrat Couple lost Money in purchasing Gold from Jhabua Man

नट्टु भाई व गीता बेन को लगा कि सस्ता सोना खरीदकर रातों-रात अमीर बना जा सकता है। इसलिए उन्होंने अपने जेवर गिरवी रखे। बेटे की तनख्वाह के रुपए काम लिए और शादीशुदा बेटी से रुपए उधार लेकर करीब 5 लाख रुपए का जुगाड़ कर लिया।

पांच लाख लेकर आरोपी के साथ झाबुआ गए, जहां उसने सोने के तीन बिस्किट दिए, जो बाद में जांच करवाने पर पता चला कि नकली हैं। इसके बाद से आरोपी उनके सम्पर्क में नहीं है। पीड़ित दम्पती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूं जीता दम्पती का भरोसा

आरोप पहले उनके ठेले पर चाय पीने आता था। फिर खुदाई में सोना निकलने वाली बात बताई तो दम्पती ने सोना असली होने पर संदेह जताया। इस पर आरोपी ने इन्हें सोने के उक्त तीन बिस्किट में से एक टुकड़ा काटकर दिया, जिसकी जांच करवाने पर वह सही निकली। जबकि इसमें सोने की जांच करने वाले सर्राफा व्यापारी की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+