Sheopur News: बारात में DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे के दोस्त की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या
Sheopur News: श्योपुर जिले के मगरदा थाना क्षेत्र में डीजे बजाने के विवाद में दो लोगों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुनील आदिवासी के रूप में हुई है।

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक युवक की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डीजे की आवाज बढ़ाने को लेकर इनके बीच कहासुनी हुई थी। झगड़े में एक व्यक्ति की लाठी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घटना श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील अंतर्गत मगरदा थाना एरिया के ग्राम उमरी कलां के आदिवासी मोहल्ले का है। जहां बीते बुधवार-गुरूवार की देर रात लगभग 12:30 बजे किशनपुरा गांव से बारात आई हुई थी। इसी दौरान डीजे पर डांस कर रहे बारातियों में डीजे की आवाज को लेकर लड़ाई हो गया थी। जो मर्डर में जाकर खत्म हुआ।
जानकारी अनुसार देर रात बारात में शामिल लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच डीजे की आवाज कम-ज्यादा करने को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। इस दौरान बारात में शामिल 22 वर्षीय युवक सुनील आदिवासी पर 2 लोगों ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक सुनील को उपचार के लिए तुरंत विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मगरदा थाना पुलिस ने इस घटना में 2 आरोपी रिंकू पिता कमलू आदिवासी और विक्की पिता रामनिवास आदिवासी निवासी किशनपुरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।
एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि गांव में बीती रात बारात आई थी। डीजे बजाने को लेकर लड़ाई हो गई थी। जिसमें एक 20 वर्षीय युवक सुनील की लाठी-डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना में 2 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications