व्यापमं घोटला: RSS व भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शिवराज के इस्तीफे की मांग जोरो पर

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में अपनी संदिग्ध भूमिका निभाने की लिस्ट में अब मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का नाम भी जुड़ गया है। व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ टीम ने राज्यपाल के नाम का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि राज्यपाल राम नरेश ने कई अभ्यार्थियों के लिए सिफारिश की थी। इस सिफारिश के अलावा राज्यपाल इस हद तक भी गए कि उन्होंने व्यापमं अधिकारियों को बुलाकर उन्हें महंगे गिफ्ट भी दिए।
गौरतलब है कि इससे पहले राज्यपाल के ओएसडी का नाम इस घोटाले में सामने आया था। राज्यपाल एक गरिमापूर्ण पद होता है यदि इस गरिमापूर्ण पद पर रहने वाला व्यक्ति ही घोटाले की कीचड़ में सना है तो अब इससे ज्यादा भद्दा कार्य कुछ हो नहीं सकती। कुछ इस तरह की बातें आमजन में बहस का मुद्दा बन रही हैं।
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का नाम भी
शिवराज सिंह के सभी दावों की पोल खुल रही है। अब राष्ट्रीय स्वंय सेवक के पूर्व सरसंघचालक दिवंगत केएस सुदर्शन और सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी भी जांच की चपेट में आ गए हैं। खबर है कि केएस सुदर्शन और सुरेश सोनी ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में कई अभ्यार्थियों के लिए सिफारिशें की थीं। कहा जा रहा है कि अब इसके बाद कई और भी नामों का खुलासा हो सकता है जो चौकाने वाला होगा।












Click it and Unblock the Notifications